उत्तराखंड- यहां खोज और बचाव दल ने लापता हुए 11 लोगो में से 6 शव किये रिकवर

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

राज्य के उत्तरकाशी जिले से अब तक की बड़ी खबर लापता हो गए ट्रेकरों की सामने आ रही है जानकारी के अनुसार हर्षिल से हिमाचल के छितकुल के लमखगा पास पर गए 17 सदस्सीय दल के साथ लापता 11 लोगों में से 6 के शव खोज और बचाव दल ने रिकवर कर लिए हैं। दो शव हिमाचल की सीमा से उत्तरकाशी के हर्षिल लाए गए हैं।

ADVERTISEMENTS

एसडीआरएफ और आईटीबीपी की टीमों ने 2 लोगों को जिंदा बचाने में सफलता हासिल की है।दोनों को हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू कर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना स्थल पर 6 शवों को अलग-अलग जगहों से रिकवर कर टीम ने एक जगह इकट्ठा कर लिया है। कठिन परिस्थतियों के बीच रेस्क्यू टीम ने पहले दो जिंदा लोगों को वहां से बाहर निकालकर अस्पताल तक पहुंचाया।अब तीन ट्रेकर्स के शव भी छितकुल पास से हर्षिल लाए जा चुके हैं। राहत और बचाव दल मौसम के मिजाज को देखते हुए अपना अभियान चला रहा है। बपरीत परिस्थितियों के कारण शवों को निकालने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। एक ट्रेकर अभी लापता बताया जा रहा है। इस दल में कोलकाता और दिल्ली के लोग शामिल थे।

ADVERTISEMENTS