दिल्ली से वापसी में यहाँ डंपर से टकराई उत्तराखंड रोडवेज की बस, चालक समेत 4 घायल

ख़बर शेयर करें

दिल्ली से हल्द्वानी लौट रही रोडवेज की अनुबंधित सीएनजी बस पिलखुवा में एक डंपर से टकरा गई। इस हादसे में बस चालक और तीन यात्री घायल हो गए, जबकि बस का अगल …और पढ़ें

रविवार देर रात पिलखुवा में टोल प्लाजा के पास डंपर से टकराई रोडवेज की अनुबंधित बस।
रविवार देर रात पिलखुवा में टोल प्लाजा के पास डंपर से टकराई रोडवेज की अनुबंधित बस।

HighLights

  1. दिल्ली से हल्द्वानी लौट रही रोडवेज बस दुर्घटनाग्रस्त
  2. पिलखुवा टोल के पास डंपर से हुई टक्कर
  3. हादसे में चालक सहित कुल चार लोग घायल

हल्द्वानी। दिल्ली से लौट रही रोडवेज की अनुबंधित सीएनजी बस रविवार देर रात डेढ़ बजे करीब पिलखुवा में टोल के पास हादसे का शिकार हो गई।

चालक के अनुसार आगे चल रहे एक डंपर ने अचानक ब्रेक लगा दिए। गाड़ी रोकने की कोशिशों के बाद भी बस डंपर में जा घुसी।

हादसे में चालक और तीन सवारियां घायल हुई है। वहीं, बस के पीछे दो कारें भी टकरा गई थी।

काठगोदाम डिपो से जुड़ी अनुबंधित सीएनजी बस रविवार देर रात दिल्ली से हल्द्वानी को लौट रही थी। वाहन में चालक-परिचालक समेत 12 लोग सवार थे।

एआरएम गणेश पंत के अनुसार पिलखुवा में टोल प्लाजा के नजदीक आगे चले रहे डंपर के इमरजेंसी ब्रेक लगाने पर रोडवेज की बस पीछे से टकरा गई।

वाहन का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका है। चालक के पैर में चोट लगने के साथ तीन यात्री भी घायल हो गए।

ADVERTISEMENTS Ad