Uttarakhand News: महिला को खंभे से बांधा… और फिर लात घूंसो से पीटा, पुलिस ने की ये कार्रवाई

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
ख़बर शेयर करें

uttarakhand news woman tied to a pole  and then beaten with kicks

ऊधम सिंह नगरः जनपद ऊधम सिंह नगर के रूद्रपुर में से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक महिला को खंभे से बांधा गया। इसके बाद लात घूंसो से पीटाई की गई। बताया गया कि बच्चा चोरी के शक में महिला को पीटा गया है। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर…

ADVERTISEMENTS

ऊधम सिंह नगरः जनपद ऊधम सिंह नगर के रूद्रपुर में से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक महिला को खंभे से बांधा गया। इसके बाद लात घूंसो से पीटाई की गई। बताया गया कि बच्चा चोरी के शक में महिला को पीटा गया है। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। सूचना पर पुलिस महिला को थाने में साथ ले गई।

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना रुद्रपुर ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में से सामने आई है। जहां एक महिला को बच्चा चोरी के शक में लोगों ने पकड़ लिया। इसके बाद उसे खंभे से बांधकर पीट डाला। इस दौरान किसी ने घटना का वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल किया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को लोगों से छुड़वाकर साथ ले आई।

थाने में पूछताछ में पता चला कि महिला मानसिक रूप से कमजोर है। वह किसी भी सवाल का जवाब देने में असमर्थ पाई गई। पुलिस ने बताया कि महिला बार-बार एक बात ही कह रही थी, कि पति उसे अकेला छोड़ गया है। पुलिस ने महिला को मानसिक रूप से कमजोर मान छोड़ दिया। पुलिस का कहना है कि खंभे से बांधकर पिटाई का वीडियो उनके क्षेत्र का नहीं है।  

ADVERTISEMENTS