Viral Video: मुस्कुराते हुए मां-बेटे ने शुरू किया वीडियो, पर अंत देख भर आएंगी आपकी आंखें

ख़बर शेयर करें



Mother Son Emotional Video Viral: मुस्कुराते हुए मां-बेटे के इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर लाखों नेटिजन्स का ध्यान खींचा है. शुरुआत में मां-बेटे के चेहरे पर एक सुकून भरी मुस्कान दिख रही थी. लेकिन अगले ही पल खुशी का यह माहौल एक गहरे दर्द में बदल गया. आप भी देखिए इस वीडियो में ऐसा क्या है?

Viral Video: मुस्कुराते हुए मां-बेटे ने शुरू किया वीडियो, पर अंत देख भर आएंगी आपकी आंखें
एक मां का निस्वार्थ प्रेम


Video- https://youtube.com/shorts/aTgoH-plmOM?si=jGx10g4vmKruOC3Q
Emotional Video Viral: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक मां-बेटे का इमोशनल वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो की शुरुआत में एक युवक अपनी मां को बाइक पर बैठाकर घर ले जाते हुए बेहद खुश नजर आता है. युवक मुस्कुराते हुए कहता है, बहुत दिनों से मम्मी के पैरों में दर्द हो रहा था, तो आज हम मम्मी को हॉस्पिटल ले गए. इस दौरान मां के चेहरे पर भी एक सुकून भरी मुस्कान दिख रही थी. लेकिन अगले ही पल खुशी का यह माहौल एक गहरे दर्द में बदल गया.

युवक ने वीडियो में आगे बताया कि हॉस्पिटल में चेकअप के दौरान मां का बीपी तो नॉर्मल निकला, लेकिन जब शुगर चेक हुई तो वह 570 निकली. जैसे ही युवक ने यह बताया उसकी मां की आंखों से आंसुओं की धार बहने लगी. वह बार-बार अपनी साड़ी के पल्लू से आंसू पोंछती नजर आईं. हालांकि, इस बीच युवक ने जो बात बताई, उसने सबको भावुक कर दिया.

एक मां का निस्वार्थ प्रेम
उसने आगे कहा, मम्मी शुगर की वजह से परेशान नहीं हैं, बल्कि वो इस बात को लेकर परेशान हैं कि क्या वो अपनी आंखों से मेरी शादी देख पाएंगी या नहीं? युवक ये बातें मुस्कुराते हुए कह रहा था, लेकिन उसकी आंखों में अपनी मां के लिए दर्द साफ झलक रहा था. उसने भावुक होते हुए कहा, इस दुनिया में मां जैसा प्यार कोई और नहीं कर सकता. ये होता है मां-बेटे का प्यार. ये भी पढ़ें: सिर्फ 1 दिन की ‘जिंदगी’…मिलिए 5 ऐसे जीव से जिनके पास ‘कल’ नहीं होता!

सोशल मीडिया पर उमड़ा लोगों का प्यार
इंस्टाग्राम पर @currenthubb नाम के अकाउंट से शेयर किए गए इस वीडियो को अब तक 21 लाख से ज्यादा व्यूज और 2 लाख 10 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं. कमेंट सेक्शन में लोग मां के लिए दुआएं मांग रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, रोना नहीं आंटी जी, सब ठीक हो जाएगा. दूसरे ने कहा, चिंता मत करो आंटी, आप बेटे की शादी भी देखोगी और पोते-पोतियों के साथ खेलोगी भी.