उत्तराखंड-यहां मतदान के दिन गुलदार ने एक व्यक्ति को बनाया अपना शिकार, लोगों ने नहीं किया मतदान

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

टिहरी-यहाँ केपसरा गांव में मतदान वाले दिन गुलदार ने एक व्यक्ति की जान ले ली ,गुलदार के हमले से गुस्साए लोगों ने चुनाव का बहिष्कार कर वोट डालने से इनकार कर दिया ,ग्रामीणों का कहना था कि जब तक गुलदार को मारा नहीं जाएगा वह वोट नहीं डालेंगे ।
जानकारी के मुताबिक पसरा गांव के रहने वाले राजेंद्र सिंह सुबह 6:30 बजे स्नान करने के बाद पूजा के लिए फूल चुनने घर के पास ही गए थे कि घात लगाए गुलदार ने उन पर हमला कर दिया , हमले में राजेंद्र की मौत हो गई ,राजेंद्र सिंह अविवाहित थे और अकेले ही रहते थे ।
पसर गांव में दो पोलिंग बूथ बनाए गए थे जिनमें 317 लोगों ने मतदान करना था लेकिन मतदान की सुबह गुलदार के हमले से गुस्साए लोगों ने वोट डालने से मना कर दिया और इन दोनों बूथों पर एक भी वोट नहीं पड़ा ,टिहरी जिला अधिकारी और जिला निर्वाचन अधिकारी ईवा आशीष श्रीवास्तव ने एसएसपी और संबंधित अधिकारियों के साथ मौके का मुआयना किया और ग्रामीणों को समझाकर वोट डालने की अपील की लेकिन उनकी तमाम कोशिशें नाकाम साबित हुुुई।

ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS