उत्तराखंड-यात्रियों की एक कार गिरी नहर में,मौत, कई घायल
ADVERTISEMENTS
हरिद्वार। यहां के थाना कनखल क्षेत्र में सुबह तड़के यात्रियों की एक कार नहर में गिर गई जिसमें ड्राइवर की मौत हो गई है। इसी के साथ कार में सवार अन्य यात्री घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनका उपचार जारी है। जानकारी मिली है कि सभी यात्री हरियाणा से हरिद्वार आए थे। हरियाणा के लोगों की कार प्रेम नगर आश्रम चौक नेशनल हाइवे के पास कार अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से कार को बाहर निकाला और घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें



अंकिता के हत्यारों की जमानत याचिका पर कोर्ट से आया यह फैसला