उत्तराखंड-यहाँ पिता-पुत्र पर जय श्रीराम बोलने का बनाया दबाव, दोनों के मना करने पर बुरी तरह पीटा

ख़बर शेयर करें

प्रदेश में आए दिन ऐसे मामले सामने आ रहे हैं जिस से प्रदेश का माहौल खराब हो रहा है। राजधानी दून के भाऊवाला से जय श्रीराम का नारा ना लगाने पर दो लोगों को पीटने का मामला सामने आया है।

Ad
Ad


राजधानी देहरादून के भाऊवाला गांव में पिता-पुत्र पर कुछ लोगों द्वारा श्रीराम का नारा लगाने का दबाव बनानेऔर विरोध करने पर पीटने का मामला सामने आया है।

मिली जानकारी के मुताबिक भाऊवाला गांव में कुछ लोगों ने पिता और बेटे पर जय श्रीराम का नारा लगाने का दबाव बनाया। जब दोनों ने इस बात का विरोध किया तो उन्होंने दोनों को पिटाई कर दी।

थाने में जमकर किया प्रदर्शन
इस मामले की जानकारी जब आम इंसान विकास पार्टी के लोगों तक पहुंची तो पार्टी के कार्यकर्ता भड़क गए। उन्होंने इसके विरोध में थाने में विरोध किया। जिसके बाद पीड़ित पक्ष की तहरीर पर सेलाकुई थाना पुलिस ने इस मामले में एक ज्ञात और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट केस दर्ज कर लिया है।

धार्मिक भावनाएं भड़का कर माहौल खराब कर रहे कुछ लोग
घटना के विरोध में आम इंसान विकास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आकिल अहमद के नेतृत्व में इलाके के लोग थाने पहुंचे। जहां पर उन्होंने जमकर प्रदर्शन किया। थानाध्यक्ष के समझाने के बाद लोग शांत हुए।

इस मामले में आकिल अहमद ने कहा कि प्रदेश में एक साजिश के तहत नफरत फैलाई जा रही है। उन्होंने कहा कि धर्म विशेष के लोगों को निशाना बनाया जा रहा है। ऐसा कर कुठ लोग धार्मिक भावनाएं भड़का कर प्रदेश का माहौल खराब कर रहे हैं।

लोगों ने की सख्त कार्रवाई की मांग
इस मामले के सामने आने के बाद गु्स्साए लोगों और आम इंसान विकास पार्टी के कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन के बाद जहां एक ओर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तो वहीं दूसरी ओर लोगों का गुस्सा शांत नहीं हो रहा है।

उन्होंने इस मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है। इसके साथ ही आम इंसान विकास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भी धार्मिक भावनाएं भड़का कर प्रदेश का माहौल खराबन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।