उत्तराखंड-यहाँ इस बस्ती की झुग्गी झोपड़ियों में लगी आग, पांच बकरियों की मौत

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

देहरादून के विकासनगर में डाकपत्थर के खादर बस्ती की झुग्गी झोपड़ियों में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी का माहौल हो गया। लोगो ने किसी तरह वहां से भाग कर अपनी जान बचाई। आग की चपेट में आने से पांच झुग्गी झोपड़ियां जलकर खाक हो गई

ADVERTISEMENTS


घटना बुधवार देर रात डाकपत्थर के खादर बस्ती सोलर पॉवर प्लांट के पास की बताई जा रही है। आग की चपेट में आने से पांच बकरियों की मौत हो गई। जबकि एक भैंस आग की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गई। इसके साथ ही पांच झुग्गी झोपडी जलकर राख हो गई।


आग लगने का कारण नहीं हुआ साफ
घटना की सूचना पाकर देर रात दमकल विभाग और डाकपत्थर पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन दमकल विभाग के आने से पहले ही पांच झुग्गी झोपडी जलकर पूरी तरह से राख हो गई थी। अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। स्थानीय पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।

ADVERTISEMENTS