उत्तराखंड चुनाव 2027: हल्द्वानी समेत नैनीताल जिले की 6 सीटों पर इनको बनाया गया भाजपा प्रभारी

भाजपा ने उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 के लिए नैनीताल जिले की छह सीटों पर विधानसभा प्रभारियों की तैनाती कर दी है। जानें किसे कहां की कमान मिली है।
हल्द्वानी। आगामी 2027 के विधानसभा चुनावों की तैयारियों को धार देने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने नैनीताल जिले की सभी छह विधानसभा सीटों पर अपने प्रभारियों का ऐलान कर दिया है। पार्टी का मुख्य जोर बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को चुनावी मोड में लाने पर है।
प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान के मुताबिक, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के निर्देशानुसार राज्य की सभी 70 विधानसभा सीटों पर प्रभारियों की नियुक्तियां की गई हैं। इसी क्रम में नैनीताल जिले की छह महत्वपूर्ण सीटों पर अनुभवी और सक्रिय नेताओं को कमान सौंपी गई है
हल्द्वानी सीट से कमल नयन जोशी, कालाढूंगी से अरविंद पडियार, भीमताल से गोपाल सिंह रावत, नैनीताल से रवि मोहन अग्रवाल, रामनगर से सचिन साह और लालकुआं विधानसभा सीट से कौस्तुभानंद जोशी को नया प्रभारी बनाया गया है। जिले के 25 मंडलों के संगठनात्मक कामकाज और चुनावी प्रबंधन में इन सभी प्रभारियों की भूमिका बेहद अहम रहने वाली है।
नवनियुक्त प्रभारियों ने अपनी जिम्मेदारी संभालते हुए संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत करने का संकल्प लिया है। पार्टी का मानना है कि इन अनुभवी नेताओं के मैदान में उतरने से चुनावी रणनीति को जमीन पर उतारने में काफी मदद मिलेगी और कार्यकर्ताओं का उत्साह भी बढ़ेगा।
हल्द्वानी। विधानसभा चुनाव 2027 के लिए भाजपा ने नैनीताल जिले की छह सीटों पर चुनावी कमान सौंप दी है। पार्टी अब बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को चुनावी तैयारियों में जुटाने पर जोर देगी।
प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान के अनुसार, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के निर्देश पर सभी 70 सीटों पर प्रभारी नियुक्त किए हैं।
कमल नयन जोशी, हल्द्वानी: प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जोशी जिला महामंत्री, जिला उपाध्यक्ष और मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी निभा चुके हैं। उन्होंने बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने को प्राथमिकता बताया।
अरविंद पडियार, कालाढूंगी: उन्होंने वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय बनाकर पार्टी की जीत सुनिश्चित करने का संकल्प जताया।
गोपाल सिंह रावत, भीमताल: प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रावत 2022 में कालाढूंगी विधानसभा और 2024 के लोकसभा चुनाव में भीमताल के प्रभारी रह चुके हैं।
रवि मोहन अग्रवाल, नैनीताल: प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अग्रवाल लंबे समय से संगठन में सक्रिय हैं। उत्तराखंड समेत कई राज्यों में चुनावी जिम्मेदारियां निभा चुके हैं।
सचिन साह, रामनगर और कौस्तुभानंद जोशी, लालकुआं: दोनों को संबंधित विधानसभा क्षेत्रों में संगठनात्मक समन्वय और चुनावी तैयारियों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
पुरोला: मनवीर सिंह विघाणा, यमुनोत्री: जगत सिंह चौहान, गंगोत्री: जगमोहन चंद, बद्रीनाथ: रामचंद्र गौड़, थराली: विनोद नेगी, कर्णप्रयाग: ऋषि प्रसाद सती, केदारनाथ: वाचस्पति सेमवाल, रुद्रप्रयाग: समीर मिश्रा, घनसाली: राजेंद्र जुयाल, देवप्रयाग: चंद्र किशोर मैठाणी, नरेंद्र नगर: खेम सिंह चौहान, प्रतापनगर: जोत सिंह बिष्ट, टिहरी: सते सिंह राणा, धनौल्टी: सीताराम भट्ट, चकराता: बचन सिंह, विकासनगर: आशीष रावत, सहसपुर: मधु भट्ट, धर्मपुर: अरुण मित्तल, रायपुर: ओपी कुलश्रेष्ठ, राजपुर रोड: अभिषेक शाही, देहरादून कैंट: भुवन विक्रम डबराल, मसूरी: विनय गोयल, डोईवाला: अनुरोधा वालिया, ऋषिकेश: रविंद्र वाल्मिकी, हरिद्वार: गोविंद अग्रवाल, रानीपुर: शोभाराम प्रजापति, ज्वालापुर: महेंद्र काला, लक्सर: नितिन गौतम, हरिद्वार ग्रामीण: विशाल गुप्ता, भगवानपुर: हरजीत सिंह, झबरेड़ा: सुशील चौहान, पिरान कलियर: अजय टांक, रुड़की: संदीप गोयल, खानपुर: जयपाल चौहान, मंगलौर: श्यामवीर सैनी, पौड़ी: मेहरबान सिंह, श्रीनगर: विजय कपरवाण, चौबट्टाखाल: दर्शन दानू, यमकेश्वर: गिरीश डोभाल, लैंसडाउन: सुमन कोटनाला, कोटद्वार: सुरेंद्र मोघा, धारचूला: सुरेश जोशी, डीडीहाट: राजेंद्र रावत, पिथौरागढ़: दीपक कार्की, गंगोलीहाट: लोकेश भड़,
बागेश्वर: गोविंद सिंह दानू, कपकोट: बंसत जोशी, रानीखेत: इंद्र सिंह फर्सवाण, सल्ट: ललित लटवाल, द्वाराहाट: रमेश बहुगुणा, सोमेश्वर: दीप भगत, अल्मोड़ा: देवेंद्र सिंह ढैला, जागेश्वर: ललित सिंह दोसाद,
चम्पावत: सुभाष बगौली, लोहाघाट: श्याम नारायण पांडे, जसपुर: गिरीश चंद्र तिवारी, काशीपुर: मनीष अग्रवाल, बाजपुर: राम महरोत्रा, गदरपुर: सरदार मंजीत सिंह, रुद्रपुर: दान सिंह रावत, किच्छा: अनिल चौहान, सितारगंज: विजय मंडल, नानकमत्ता: दीपक मेहरा, खटीमा: रामपाल
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें


