उत्तराखंड – धामी कैबिनेट की बैठक आज, अहम प्रस्तावों पर लगेगी मुहर

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में जनता के समस्या के समाधान के लिए विभिन्न जिलों में कैबिनेट बैठक का आयोजन किया जा रहा है। जिसके तहत सोमवार यानी आज को 11:30 बजे हरिद्वार के मेला नियंत्रण भवन में कैबिनेट बैठक आयोजित होने जा रही है।
कैबिनेट बैठक से पहले गंगा पूजन करेंगे CM धामी
कैबिनेट बैठक की थीम कुंभ मेला 2027 रखी गई है। बैठक से पहले मुख्यमंत्री समस्त कैबिनेट के साथ गंगा पूजन करेंगे। कैबिनेट बैठक में संभावना है कि 2027 के विकास कार्यों को लेकर बड़े फैसले लिए जा सकते हैं। इसके साथ प्रधानमंत्री को विभिन्न विकास कार्यों के आर्थिक पैकेज और विभिन्न योजनाओं के लिए धन्यवाद और अभिनंदन प्रस्ताव दिया जाएगा।
हरिद्वार में पहली बार आयोजित होगी धामी कैबिनेट की बैठक
गौरतलब है कि कुंभ नगरी हरिद्वार में पहली बार धामी कैबिनेट की बैठक आयोजित होने जा रही है। बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा और सरकार की मंजूरी मिलने की संभावना है। कुंभ 2027 की तैयारियों के बीच हरिद्वार में कैबिनेट बैठक को बेहद अहम माना जा रहा है।
विधानसभा सत्र की तारीख का हो सकता है ऐलान
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बैठक में कुंभ से जुड़ी विकास योजनाओं, निर्माण कार्यों और व्यवस्थाओं को लेकर भी चर्चा हो सकती है।हरिद्वार समेत प्रदेश के विकास से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दे भी बैठक के एजेंडे में शामिल हो सकते हैं। इसके अलावा आगामी विधानसभा सत्र की तारीख को लेकर भी कैबिनेट बैठक में फैसला होने की संभावना जताई जा रही है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें


