उत्तराखंड-यहां नदी में नहाने के दौरान डूबने से एक युवक की दर्दनाक मौत

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

देहरादून। यहां सौंग नदी में नहाने के दौरान डूबने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। युवक अपने दोस्तों के साथ घूमने के लिए आया हुआ था। एसडीआरएफ की टीम में सर्च ऑपरेशन चलाकर युवक का शव बरामद कर लिया है।

ADVERTISEMENTS

घटनाक्रम के मुताबिक रविवार को SDRF टीम को सूचित किया गया था कि छिद्दरवाला में एक युवक ओणेश्वर मंदिर के पास नहाते समय सोंग नदी में डूब गया है जिसकी सर्चिंग हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है।


उक्त सूचना पर SDRF टीम मय रेस्क्यू उपकरणों के घटनास्थल के लिए रवाना हुई। घटनास्थल पर पहुँचकर ज्ञात हुआ कि उक्त युवक अपने 04 दोस्तों के साथ नदी में घूमने आए थे, जोकि लालतप्पड़ स्थित गुडविल कंपनी में काम करते थे। नहाते समय युवक का संतुलन बिगड़ने से नदी में गिर गया और देखते ही देखते आंखों से ओझल हो गया।


SDRF फ्लड टीम के डीप डाइवर्स द्वारा संभावित स्थानों पर गहन सर्चिंग की गई परन्तु उक्त युवक का कुछ पता नही चल पाया।

आज प्रातः पुनः SDRF टीम द्वारा घटनास्थल के आसपास सर्च ऑपरेशन आरम्भ किया गया। गहन सर्चिंग के दौरान SDRF टीम द्वारा डूबे हुए युवक का शव बरामद कर सिविल पुलिस के सुपर्द किया गया।

मृतक का विवरण:-
आफताब पुत्र श्री गुडडू , उम्र – 19 ग्राम सांडी, तहसील कथना, हरदोई, उत्तरप्रदेश।

SDRF टीम का विवरण:-

हेड कॉन्स्टेबल किशोर कुमार
दीपक जोशी
सुमित नेगी
कृष्ण सिंह
मातबर सिंह

ADVERTISEMENTS