#US #President #Biden अमेरिका राष्ट्रपति बाइडेन ठहरेंगे भारत के इस आलिशान होटल में, जानें किराया और खासियत

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

9 और 10 सितंबर को दिल्ली में 18 वें जी 20 शिखर सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। जिसे लेकर तैयारियां जोरो पर है। इस सम्मेलन में शामिल होने के लिए दुनियाभर के सबसे ताकतवर देशों के नेता, राजनयिक और उनके प्रतिनिधि दिल्ली में मौजूद रहेंगे। बता दें कि जी 20 का अब तक का यह आयोजन सबसे बड़ा होने वाला है।

ADVERTISEMENTS

वहीं इस सम्मेलन में भाग लेने के लिए अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन भी 7 सितंबर को भारत पहुंचेंगे। राष्ट्रपति बनने के बाद जो बाइडेन की भारत की ये पहली आधिकारिक यात्रा है। ऐसे में अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन के लिए रूकने की व्यवस्था दिल्ली के चाणक्यपुरी के आईटीसी मौर्य में की जा रही है।

जहां ठहरेंगे जो बाइडेन उसका किराया है लाखों में
बता दें कि जिस होटल में अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडने रूकेंगे वह भारत का सबसे बड़ा टॉप और महंगे होटलों में से एक है। इस होटल में ज्यादातर विदेशी और वीआईपी मेहमान ही ठहरते हैं। इस होटल में कमरों के हिसाब से किराया अलग-अलग है। अमेरिकी राष्ट्रपति जिसमें ठहरेंगे उसका सबसे ज्यादा किराया है। बताया जाता है कि 4600 स्क्वायर फीट में फैले इस सुइट में एक रात ठहरने का किराया करीब 8 से 10 लाख रुपया है।

राष्ट्रपति बाइडेन की सुरक्षा होगी सख्त
अमेरिका के राष्ट्रपति की सुरक्षा को लेकर काफी चर्चा है। बताया जा रहा है कि अपनी सुरक्षा टीम के साथ जो बाइडेन भारत आ रहे हैं। इसमें उनकी कार, प्लेन, अत्याधुनिक उपकरण और हथियारों से लैस उनके कमांडो भी शामिल हैं। अमेरिकी सीक्रेट सर्विस के कमांडो राष्ट्रपति बाइडेन की सुरक्षा संभालेंगे।

ADVERTISEMENTS