उर्मिला सनावर ने कोर्ट में जमा करवाया अपना फ़ोन, जल्द खुलेगा कथित VIP का राज

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

ANKITA BHANDARI CASE

उर्मिला सनावर ने आज अंकिता भंडारी प्रकरण से जुड़े वायरल ऑडियो वाले फ़ोन को कोर्ट में जमा करवा दिया है। जिसके बाद न्यायालय की निगरानी में फ़ोन को सील कर सुरक्षित रख लिया है।

ADVERTISEMENTS

उर्मिला सनावर ने कोर्ट में जमा करवाया अपना फ़ोन

अंकिता भंडारी मर्डर केस से जुड़े वायरल ऑडियो क्लिप के सिलसिले में उर्मिला सनवार शुक्रवार को कोर्ट में पेश हुईं और अपना मोबाइल फोन जमा किया। कोर्ट की देखरेख में और तय प्रक्रिया के अनुसार, मोबाइल फोन को सील करके कोर्ट में सुरक्षित रख दिया गया है।

फ़ोन में हैं अंकिता हत्याकांड से जुड़े अहम साक्ष्य

बताया जा रहा है कि यह वही मोबाइल है, जिसमें अंकिता हत्याकांड से जुड़े अहम साक्ष्य और ऑडियो रिकॉर्डिंग मौजूद होने का दावा किया जा रहा था। इससे पहले इस प्रकरण को लेकर बहादराबाद थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था और एसआईटी द्वारा उर्मिला सनावर से पूछताछ भी की जा चुकी है।

उर्मिला सनावर और सुरेश राठौर के जमा होंगे वॉयस सैंपल

आगे की जांच प्रक्रिया के तहत उर्मिला सनावर और सुरेश राठौर के वॉयस सैंपल भी जमा कराये जाएंगे। जिसकी जांच रिपोर्ट आने के बाद ही मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की दिशा तय होगी। अदालत ने सभी तथ्यों को ध्यान में रखते हुए अगली सुनवाई के लिए तारीख निर्धारित की गई है।

दर्शन भारती के साथ कोर्ट में पहुंची थी उर्मिला

बता दें उर्मिला दर्शन भारती के साथ कोर्ट पहुंची थी। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहले ही इस पूरे मामले की सीबीआई जांच के आदेश दे चुके हैं, ऐसे में अब यह देखना अहम होगा कि कोर्ट में जमा कराए गए साक्ष्य जांच को किस दिशा में ले जाते हैं।

ADVERTISEMENTS