UP STF ने गोरखपुर के कुख्यात माफिया विनोद उपाध्याय को मुठभेड़ में मारा

ख़बर शेयर करें

यूपी एसटीएफ (UP STF) ने गोरखपुर के कुख्यात माफिया विनोद उपाध्याय को मुठभेड़ में ढेर कर दिया है। जानकारी के अनुसार गुरुवार की रात सुल्तानपुर में एसटीएफ और माफिया के बीच मुठभेड़ शुरु हो गई, जिसमें पुलिस की जवाबी कार्रवाई में माफिया ढेर हो गया। विनोद उपाध्याय के सिर गोरखपुर पुलिस ने एक लाख रुपये इनाम की घोषणा की थी। पुलिस को उसकी जमीन कब्जाने, हत्या और हत्या के प्रयास समेत कई मामलों में तलाश थी।

Ad
Ad

अपराध की दुनिया का बड़ा नाम था विनोद
बता दें कि विनोज उपाध्याय मूल रुप से मयाबाजार थाना महाराजगंज, अयोध्या का रहने वाला था। अपराध की दुनिया का बड़ा नाम और उत्तर प्रदेश के टॉप 61 माफिया की सूची में शामिल माफिया विनोद उपाध्याय पर एडीजी जोन गोरखपुर ने एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया था।

माफिया विनोद उपाध्याय पर थे कई मुकदमे
गुरुवार की रात बदमाश विनोद उपाध्याय और एसटीएफ मध्य सुल्तानपुर के थाना कोतवाली देहात क्षेत्र में मुठभेड़ हो गई। जिसमें विनोद उपाध्याय गंभीर रुप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर लाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। अभियुक्त विनोद के ऊपर कुल 35 मुकदमें विभिन्न जनपदों के भिन्न-भिन्न थानों में दर्ज हैं, जिसमें हत्या व हत्या के प्रयास के कई मुकदमें भी शामिल हैं। प्रदेश के बड़े माफियाओं में विनोद उपाध्याय का नाम शामिल था। पुलिस अन्य विधिक कार्यवाही में जुटी है।