यूकेडी सम्मेलन- हरीश जोशी बने महानगर अध्यक्ष, निगम के सभी वार्डों की ज्वलंत समस्याओ को लेकर जाएंगे जनता के बीच

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी एस केटी डॉट कॉम

ADVERTISEMENTS

उत्तराखंड क्रांति दल का नगर सम्मेलन जिला कार्यालय मुखानी में संपन्न हुआ सर्वसम्मति से हरीश चंद्र जोशी को नगर अध्यक्ष चुना गया सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया कि हल्द्वानी नगर निगम में 60 वार्डों में दल का गठन किया जाएगा तथा तेजतर्रार युवाओं को हल्द्वानी नगर में उक्रांद की जिम्मेदारियां दी जाएंगी और मूलभूत समस्याओं के लिए उत्तराखंड क्रांति दल जनता के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेगा ।

सम्मेलन में केंद्रीय महामंत्री सुशील उनियाल ने कहा कि सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर शहर की समस्याओं को उठाएंगे और उसका समाधान करवाएंगे आज के कार्यक्रम की अध्यक्षता मतवार सिंह रावत चुनाव पर्यवेक्षक राकेश चौहान मुख्य अतिथि राज्य आंदोलनकारी देवी शर्मा दल के कोषाध्यक्ष व चुनाव अधिकारी तेज सिंह कार्की महिला प्रकोष्ठ की नगर अध्यक्ष काजल खत्री उत्तराखंड स्टूडेंट फेडरेशन के कुमाऊं संयोजक देवेश सेन शिव सिंह रावत महेश चंद सुयाल लाल कुआं से दीपक भारती मनोज ठाकुर सुभाष तिवारी मनोज पांडे दयाल चंद्र आर्य हरीश चंद्र पांडे राजकुमार सोनू राजपूत ओमकार कश्यप पीयूष राठौर गौरव बोरा करण जोशी रमेश चंद पाठक दीपक गुप्ता शीला देवी सावित्री देवी बीना जूली अजय आर्य सहित कई दर्जनों लोग उपस्थित थे

इधर इधर सर्वोच्च नीति निर्धारण समिति के सदस्य भुवन जोशी ने महानगर अध्यक्ष के निर्वाचन को अवैध बताते हुए कहा कि इसके निर्वाचन में नियमों का पालन नहीं किया गया है।

वही केंद्रीय महामंत्री सुशील उनियाल का कहना है कि यह पूरी तरह से संवैधानिक निर्वाचन हुआ है प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर यह निर्वाचन हुआ है।

निर्वाचन के लिए योग्य युवाओं को इसमें प्रतिभाग करने का मौका दिया गया तथा 27 तारीख तक आवेदन जमा करने का समय दिया गया सम्मेलन में दिनेश चंद्र जोशी के नाम का एकमात्र प्रस्ताव आया जिसे सदन ने स्वीकार कर लिया

ADVERTISEMENTS