ओलिंपिक संघ के अध्यक्ष नेगी को उड़नपरी ने अब दिया एक और बड़ा दायित्व

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

युवाओं मे बड़ा उत्साह

-->

38वें राष्ट्रीय खेलों हेतु पूर्व विधायक , राष्ट्रीय चैम्पियन,वर्तमान ओलंपिक संघ उत्तराखंड के अध्यक्ष महेश नेगी को भारतीय ओलंपिक संघ अध्यक्ष उड़न परी पीटी ऊषा ने बड़ा दायित्व दिया है।


भारतीय ओलंपिक संघ अध्यक्ष उड़नपरी पी टी ऊषा द्वारा उत्तराखंड ओलंपिक संघ के अध्यक्ष महेश नेगी को 38वें राष्ट्रीय खेलों के दौरान हैंडबॉल और बीच हैंडबॉल के लिए Special Co-ordination Commissioner नियुक्त किया गया है।


इस दायित्व के मिलने से गदगद महेश नेगी ने कहा कि
उत्तराखंड 38वें राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी के लिए तैयार है, इसलिए सभी खेल विधाओं का समन्वय और प्रबंधन सुनिश्चित करना अनिवार्य है।

खेलों को बढ़ावा देने के लिए हम सबको एकजुट होकर कार्य करना होगा,
इनडोर हैंडबॉल और बीच हैंडबॉल दोनों ही आयोजनों के सफल आयोजन की देखरेख और इसके लिए मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा।
यह दायित्व मिलने पर उन्होंने भारतीय ओलंपिक संघ अध्यक्ष उड़न परी पीटी ऊषा जी एवं एशिया फेंसिंग फेडरेशन के सेक्रेटरी जनरल श्री राजीव मेहता जी का आभार व्यक्त किया उन्हें जिम्मेदारी मिलने पर युवाओं मे बड़ा उत्साह है।