#two #thousand #last #date दो हजार का नोट बदलने की अंतिम तारीख करीब, अब भी नहीं लौटे इतने फीसदी नोट

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

अगर अब भी आपके पास दो हजार रुपए का नोट है तो जल्दी कीजिए और इसे बैंक में जमा करा कर आइए। वरना तीस सितंबर के बाद आपके ये नोट किसी काम के नहीं रह जाएंगे। 30 सितंबर तक आप 2000 रुपए के नोट को बदल सकते हैं क्योंकि सरकार ने 30 सितंबर तक दो हजार रुपये के नोट को बदलने की तारीख तय की है। इसके बाद 1 अक्टूबर से 2000 रुपये ये नोट सर्कुलेशन से बाहर हो जाएंगे। ऐसे में आपका 2000 रुपये का नोट नहीं चलेगा और वो बेकार हो जाएगा।

ADVERTISEMENTS

जल्द बदल लें अपना दो हजार का नोट
दरअसल, 19 मई, 2023 को रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने दो हजार रुपये के नोट को सर्कुलेशन से बाहर करने का ऐलान किया था। आरबीआई ने 2 हजार रुपए के नोट बदलने के लिए 30 सितंबर का समय दिया था। आरबीआई ने साफ किया था कि 30 सिंतबर के बाद 2000 रुपये का नोट नहीं चलेगा। ऐसे में अब 2000 रुपये के नोट को बदलवाने की समय सीमा समाप्त होने वाली है। लिहाजा ये काम आप जल्द से जल्द कर लें।

दो हजार का नोट कैसे बदलें
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने 19 मई, 2023 को 2000 रुपये के नोट के सर्कुलेशन से बाहर होने का ऐलान करते हुए कहा था कि 23 मई से 30 सितंबर तक कोई भी व्यक्ति 2,000 रुपए का अपना वोट बैंक में अपने खाते में जमा कर सकते हैं या फिर इसे बदलवा सकते हैं।

अब भी नहीं लौटे सात फीसदी नोट
इसे में अभी भी आप 30 सितंबर तक आरबीआई या फिर देशभर के किसी भी बैंक में जाकर अपने 2000 रुपए के नोट बदलवा सकते हैं। आरबीआई के मुताबिक अबतक बैंकों के पास 2,000 रुपए के 93 फीसदी नोट बैंकों के पास वापस आ चुके हैं। जिसका वैल्यू 3.32 लाख करोड़ रुपए है। 1 सितंबर 2023 को देशभर में 2,000 रुपए के 0.24 लाख करोड़ रुपए नोट बाजार यानी बाहर हैं।

ADVERTISEMENTS