नदी में डूबे दो किशोर, पुलिस टीम का बचाव अभियान जारी
ADVERTISEMENTS
चम्पावत जिले के टनकपुर में मंगलवार दोपहर शारदा घाट में नहाते समय दो किशोर के डूबने की सूचना सामने आ रही है। सूचना की जानकारी मिलते ही पुलिस की तैराक टीम और एसडीएम मौके पर पहुंचे। टीम ने बच्चों की खोज शुरू कर दी। लेकिन अभी तक उनका कोई सुराग नहीं हाथ लग पाया है।
पुलिस के मुताबिक, डूबने वाले किशोरों के नाम अंकित(10) निवासी फरीदपुर बरेली व अमित(8) पुत्र हरीश राज निवासी शारदा चुंगी टनकपुर(मूल निवासी भोलापुर पीलीभीत है।
मिली जानकारी के अनुसार अंकित अपनी नानी के घर टनकपुर आया हुआ था। अमित के माता-पिता टनकपुर में किराए पर रहकर मजदूरी करते हैं। दोनों दोपहर को नहाने शारदा नदी के तट पर चले गए, जिस दौरान दोनों किशोर नदी में डूब गए।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें



दिल्ली में बोले सीएम – विकास, निवेश और सुशासन से अग्रणी बन रहा उत्तराखण्ड