बेकाबू होकर चाय की दुकान में घुसा ट्रक, 6 की मौत
सड़क हादसे को लेकर आए दिन खबरें सामने आती रहती है जिसकी वजह से ना जाने कितने परिवार के लोग हमेशा के लिए अपनों से दूर हो गए इसी क्रम में एक बड़ी खबर यूपी के गाजीपुर क्षेत्र से सामने आ रही है जहां पर तेज रफ्तार कहर ने अपना असर दिखा दिया बता दें कि मुहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के अहिरौली गांव की चट्टी पर सुबह चाय की दुकान में बेकाबू ट्रक घुस गया। जिससे कुचलकर छह लोगों की मौत हो गई। इसके बाद ग्रामीणों ने चालक को पकड़ कर जमकर पीटा। पुलिस ने किसी तरह चालक को ग्रामीणों से छुड़ाकर उपचार के लिए भेजा।
दुर्घटना में घायल अन्य लोगों का उपचार अस्पताल में चल रहा है।ग्रामीणों ने घटनास्थल पर चारों शवों को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। सूचना मिलते ही डीएम और एसपी घटना स्थल पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझाने में जुटे रहे। अहरौली गांव के बाहर चट्टी पर एक चाय की दुकान पर लोग बैठे हुए थे। सुबह आठ बजे भरौली की ओर से तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक दुकान में जा घुसा।ट्रक से कुचलकर जीयनदासपुर गांव निवासी उमाशंकर यादव, गोलू यादव, वीरेंद्र राम, सत्येंद ठाकुर की मौके पर मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल चंद्रमोहन राय और श्याम बिहारी सहित तीन लोगों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर गए। जहां इलाज के दौरान अहरौली निवासी चंद्रमोहन राय और श्याम बिहारी कुशवाहा की मौत हो गई।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें



हलद्वानी खंड विकास कार्यालय -असगर गए, बिष्ट आये