दुःखद – नैनीताल ज्योलीकोट के पास (आम पड़ाव) टेंपो ट्रैवलर गिरा दो लोगों की मौत (देखिए रेस्क्यू आपरेशन)

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी नैनीताल skt.com

ADVERTISEMENTS

सड़क हादसे भी कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं।कभी तराई तो कभी पहाड़ी क्षेत्रों से हादसे की दुखद खबर सामने आ रही हैं।


ताजा मामला जनपद नैनीताल- ज्योलिकोट, आम पड़ाव के पास एसडीआरएफ उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा देर रात्रि वाहन दुर्घटना में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी रहा।


शनिवार की रात्रि को SDRF पोस्ट नैनीताल को आपदा प्रबंधन नैनीताल द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि ज्योलीकोट आमपड़ाव के पास एक टेम्पो ट्रैवलर वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है।उक्त सूचना पर एसडीआरएफ पोस्ट नैनीताल से सब-इंस्पेक्टर मनीष भाकुनी के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
मौके पर पहुंचने पर पाया गया कि वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से लगभग 15 मीटर नीचे गिरा हुआ था, जिसमें कुल 18 व्यक्ति सवार थे। टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए 15 घायलों को सुरक्षित निकालकर उपचार हेतु हल्द्वानी अस्पताल भिजवाया गया।
दुर्भाग्यवश, 2 व्यक्तियों की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गयी थी जिनके शवों को स्थानीय पुलिस के सुपुर्द किया गया जबकि 1 व्यक्ति लापता पाया गया, जिसकी खोज के प्रयास जारी हैं।

ADVERTISEMENTS