तीन तलाक का मामला: तलाक देकर घर से फरार हुआ पति

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

काशीपुर। पति पर कई लोगों के सामने पत्नी को तीन तलाक देकर घर से भागने का आरोप लगा है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत अन्य पर मुकदमा दर्ज किया है। खालिक कॉलोनी मझरा निवासी शबनम परवीन ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि उसकी शादी 17 साल पूर्व खालिक कॉलोनी निवासी मो. अजहर पुत्र अब्दुल मलिक से हुई। उसके तीन बच्चे हैं। उन्होंने कहा कि उसका पति पिछले छह-सात साल से उसके साथ मारपीट करता है। उसकी जेठानी नसरीन, जेठ अब्दुल खालिक, सास जाहिदा बेगम ने उसके पति को घर से निकालने, तलांक देनें को उकसाया।

ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS