हल्द्वानी: राजपुरा के जयदीप कश्यप का अग्निवीर में चयन, साधारण परिवार के बेटे ने किया बड़ा सपना पूरा

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी। राजपुरा वार्ड नंबर 13 निवासी 19 वर्षीय जयदीप कश्यप ने अपनी मेहनत और अनुशासन के दम पर अग्निवीर भर्ती में सफलता हासिल की है। रानीखेत में आयोजित भर्ती रैली के सभी चरणों को सफलता पूर्वक पार करते हुए जयदीप का चयन भारतीय सेना में हुआ। चयन के बाद वह ट्रेनिंग के लिए कोयंबटूर रवाना हो गए हैं।

ADVERTISEMENTS

जयदीप के पिता सुनील कश्यप वर्कशॉप लाइन क्षेत्र में चाय का ठेला लगाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। आर्थिक रूप से साधारण परिवार से आने वाले जयदीप ने कठिन परिस्थितियों के बावजूद अपने लक्ष्य को हासिल किया और सेना में जगह बनाकर अपने परिवार व क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

अग्निवीर में चयन की खबर मिलते ही पूरे राजपुरा क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। पड़ोसी, रिश्तेदार और क्षेत्रवासी जयदीप के घर पहुंचकर उन्हें बधाई दे रहे हैं। जयदीप ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों और परिवार के सहयोग को दिया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि जयदीप की सफलता युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है और यह साबित करती है कि सीमित संसाधनों के बावजूद मेहनत और लगन से बड़े सपने पूरे किए जा सकते हैं

ADVERTISEMENTS