उत्तराखंड में दूसरे दिन भी Transport Strike जारी, स्टेशन पर खड़ी सवारी लेकिन नहीं मिल पा रही गाड़ी

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

प्रदेशभर में केंद्र सरकार की ओर से हिट एंड रन कानून को लेकर विरोध किया जा रहा है। ट्रक, बसों, ऑटो और टैक्सी चालकों के हड़ताल पर जाने के कारण लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

ADVERTISEMENTS

उत्तराखंड में दूसरे दिन भी Transport Strike जारी
नए साल के पहले दिन ही उत्तराखंड में केंद्र सरकार द्वारा लाए जा रहे हिट एंड रन कानून को के विरोध में वाहन चालक सड़क पर उतरे। जिसके कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। दूसरे दिन भी इस हड़ताल का असर पूरे प्रदेश में देखने को मिला है।

दो और तीन जनवरी को भी जारी रहेगी हड़ताल
जहां एक ओर कुमाऊं मोटर्स ओनर्स यूनियन (केएमयू) ने हड़ताल का ऐलान किया है और कुमाऊं में टैक्सी चालकों ने भी इस हड़ताल को समर्थन दिया है। तो वहीं राजधानी देहरादून और धर्मनगरी हरिद्वार में इस हड़ताल का असर साफ देखा गया। बता दें कि हड़ताल दो दिन और दो और तीन जनवरी को भी जारी रहेगी।

स्टेशन पर लोग परेशान, दिनभर करते रहे इंतजार
हड़ताल के कारण सोमवार को प्रदेशभर में लोग परेशान रहे। स्टेशनों पर लोग वाहनों का इंतजार करते रहे लेकिन उन्हें ना तो बसें मिली और ना ही टैक्सी मिल पाई। जिस कारण लोग अपने गतंव्य तक नहीं पहुंचा पाए। न्यू ईयर मनाने के लिए पहाड़ों पर आए पर्यटकों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

ADVERTISEMENTS