जापान में सुनामी और भूकंप के झटकों के बीच घर वापस आए Jr NTR, कहा- गहरे सदमे में हूं

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

साउथ के सुपरस्टार जूनियर एनटीआर(Jr NTR) अपने परिवार के साथ जापान में वेकेशन मनाने गए थे। जिसके बाद अब अभिनेता मंगलवार की सुबह भारत लौट आएं है। जापान में आए भूकंपों से कई लोगों की मौत हो गई। साथ ही सुनामी की चेतावनी के चलते अभिनेता भारत लौट आएं हैं।

ADVERTISEMENTS

Jr ntr returned from japan_
जापान में सुनामी और भूकंप के झटकों के बीच घर वापस आए Jr NTR, कहा- गहरे सदमे में हूं
जापान से घर लौटे Jr NTR ( Junior NTR Returns from Japan)
जूनियर एनटीआर ने बताया की वो मंगलवार की सुबह जापान से वापस आ गए हैं। जापान में कई बार आए भूकंप के बाद वो जल्द से जल्द सभी के स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं।

बता दें की जापान के पश्चिमी क्षेत्र को भूकंप ने प्रभावित किया। इसमें अब तक बारह लोगों के मरने की खबर आ रही है। साथ ही बिल्डिंग, वाहनों आदि को काफी नुकसान हुआ। साथ ही कुछ इलाकों में अधिकारियों ने चेतावनी जारी की है। जापान में लोगों को भूकंप के कारण घर से दूर रहने की सलाह दी जा रही है।

Jr NTR ने पोस्ट कर कहा ये
पिछले हफ्ते जूनियर एनटीआर जापान में ही थे। माइक्रो ब्लॉगिंग साइट एक्स (ट्विटर) पर उन्होंने एक ट्वीट किया। जिसमें उन्होंने कहा की वो जापान में आएं भकंप से काफी सदमें में है।

उन्होंने पोस्ट कर लिखा ‘आज जापान से घर लौटा हूं और भूकंप के झटकों से बहुत सदमे में हूं। पिछला पूरा सप्ताह वहां बिताया और प्रभावित सभी लोगों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। लोगों के लचीलेपन के लिए आभारी हूं और शीघ्र स्वस्थ होने की उम्मीद करता हूं। जापान, मजबूत बने रहें।

जापान में परिवार संग मनाया क्रिसमस और न्यू ईयर
हाल ही में सोशल मीडिया पर जूनियर एनटीआर की एक वीडियो सामने आई है। जहां उन्हें हैदराबाद एयरपोर्ट पर देखा गया। अभिनेता के साथ उनकी पत्नी, लक्ष्मी प्रणति और दो बच्चे- अभय और भार्गव भी शामिल थे। अभिनेता ने परिवार संग जापान में क्रिसमस और न्यू ईयर मनाया।

devara release date
जापान में सुनामी और भूकंप के झटकों के बीच घर वापस आए Jr NTR, कहा- गहरे सदमे में हूं
जूनियर एनटीआर वर्कफ्रंट
वर्कफ्रंट की बात करें तो जूनियर एनटीआर जल्द ही ‘देवरा’ में लीड रोल में नज़र आएंगे। बता दें की फिल्म का टीज़र आठ जनवरी को जारी होगा। अभिनेता का इस फिल्म में डबल रोल होगा। फिल्म में पिता और पुत्र दोनो का रोल अदा करेंगे। फिल्म में सैफ सैफ अली खान और जाह्नवी कपूर आदि कलाकार बी ही अभिनय करते नज़र आएंगे।

ADVERTISEMENTS