प्रदेश में फिर हुए IAS अधिकारियों के ट्रांसफर, देंखे किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी

Ad
Ad
ख़बर शेयर करें

प्रदेश में तबादलों का दौर जारी है। शनिवार देर रात फिर से उत्तराखंड शासन ने आईएएस अधिकारियों के पदभार में बदलाव किया है।


प्रदेश में शनिवार देर रात उत्तराखंड शासन ने तीन आईएएस अधिकारियों के पदभार में बदलाव किया है। गढ़वाल मंडल का नया आयुक्त सचिव मुख्यमंत्री विनय शंकर पांडेय को बनाया गया है। इसके साथ ही टिहरी और रुद्रप्रयाग जिले के जिलाधिकारियों को भी बदल दिया गया है।

शासन ने टिहरी और रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारियों में किया बदलाव
सचिव कार्मिक कर्मेन्द्र सिंह द्वारा जारी आदेश के मुताबिक टिहरी और रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारियों को भी बदल दिया गया है। जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग का पदभार देख रहे मयूर दीक्षित को टिहरी का जिलाधिकारी बनाया गया है। जबकि टिहरी के जिलाधिकारी सौरभ गहरवार को जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।