Nainital Road accident: अनियंत्रित होकर खाई में गिरा टेम्पो ट्रैवलर, 2 पर्यटकों की मौत, 15 घायल,देखे वीडियो

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

nainital acident

Nainital Road accident: नैनीताल से दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। ज्योलिकोट के आम पड़ाव क्षेत्र में एक टेम्पो ट्रैवलर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में दो पर्यटकों की मौत हो गई। जबकि 15 घायल और एक लापता बताया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS

video- https://youtu.be/IJ_rrKASLWU?si=gdz4pfryOMJHp6zK

Nainital में अनियंत्रित होकर खाई में गिरा टेम्पो ट्रैवलर

हादसा रविवार का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार नैनीताल के ज्योलिकोट में आम पड़ाव क्षेत्र में एक पर्यटकों से भरा टेम्पो ट्रैवलर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में 2 पर्यटकों की मौत हो गई। जबकि 15 लोग घयाल बताये जा रहे हैं। वहीं चालक का अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।

लापता वाहन चालक की तलाश जारी

पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवा दिया है। जबकि लापता वाहन चालक की तलाश जारी है। खबर लिखने तक चालक का कोई सुराग नहीं मिला है। बताया जा रहा है हादसे के दौरान वाहन में 18 लोग सवार थे। सभी लोग नैनीताल से दिल्ली लौट रहे थे। इस दौरान आम पड़ाव में ये हादसा हो गया। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ADVERTISEMENTS