रामनगर शहर में 1 नवंबर तक बदला रहेगा यातायात, पढ़ लें खबर वरना हो जाएंगे दिवाली में परेशान

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें
nainital news

दीपावली के मद्देनजर पुलिस ने रामनगर शहर में यातायात व्यवस्था में कुछ बदलाव किए हैं. 29 अक्टूबर से एक नवंबर तक रामनगर में सुबह नौ बजे से रात 10 बजे तक कुछ मार्गों में वाहन प्रतिबंधित रहेंगे.

ADVERTISEMENTS

ये रहेगा प्लान

  • रामनगर मुख्य बाजार पांचो गली, कोसी रोड में सभी छोटे ब़ड़े वाहनो का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबन्धित रहेगा.
  • कोसी रोड की तरफ व उसके आस-पास से आने वाले सभी छोटे-बड़े वाहन पायते वाली पार्किंग में खड़े कराये जायेगें.
  • लखनपुर की तरफ व उसके आस-पास से आने वाले सभी वाहन पर्वतीय सभा वाली पार्किंग में खड़े कराये जायेगें.
  • भवानीगंज की तरफ व उसके आस-पास से आने वाले वाहन दुर्गा मंदिर भवानीगंज पार्किंग में खड़े कराये जायेगें.
  • नन्दा लाईन बम्बाघेर की तरफ व उसके आस-पास से आने वाले वाहन बैण्ड वाली गली, नन्दा लाईन पार्किंग में खड़े कराये जायेगें.
  • नन्दा लाईन बम्बाघेर पार्किंग के फुल होने पर फॉरेस्ट ग्राउण्ड पार्किंग में वाहन पार्क कराये जायेगें
ADVERTISEMENTS