हल्द्वानी में सुबह से हो रही मूसलाधार बारिश, हल्द्वानी सहित इन इलाकों में जल भराव की स्थिति,सिंचाई विभाग की नहरे क्षतिग्रस्त

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी में आज सुबह से ही लगातार मूसलाधार बारीश जारी है। भारी बरसात के चलते गौला नदी का जलस्तर भी बढ़ रहा है। गौला बैराज से सबसे ज्यादा पानी सिंचाई विभाग की नहरों के माध्यम से डिस्चार्ज किया जाता है लिहाजा हल्द्वानी सहित लालकुआं के निचले इलाकों में जल भराव की स्थिति भी पैदा हो गई है।

ADVERTISEMENTS

सिंचाई विभाग की नहरें क्षतिग्रस्त
सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता बी सी नैनवाल का कहना है कि भारी बरसात के चलते पानी का ओवरफ्लो इतना ज्यादा है कि सिंचाई विभाग की नहरें भी क्षतिग्रस्त हो रही है। जिससे जलभराव की स्थिति पैदा हो रही है। इसके साथ ही गौला नदी में जलस्तर बढ़ने पर तत्काल तटवर्ती इलाकों में सूचित किए जाने के निर्देश दिए गए हैं।

ADVERTISEMENTS