कल होगा मुख्यमंत्री धामी का शपथ ग्रहण समारोह,पीएम मोदी समेत ये दिग्गज नेता होंगे शामिल

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
ख़बर शेयर करें

सीएम पुष्कर सिंह धामी कल दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण की तैयारियां जोरों पर हैं। धामी के शपथ ग्रहण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह शामिल होंगे। साथ ही कई राज्यों के सीएम भी शपथ ग्रहण में शामिल होंगे। कल 23 मार्च को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह परेड ग्राउंड में होगा।

ADVERTISEMENTS


नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी डॉ. आर. राजेश कुमार और डीआईजी/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जन्मेजय खंडूरी ने सोमवार रात शपथ ग्रहण समारोह के आयोजन स्थल परेड ग्राउंड का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।


प्रधानमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए एसपीजी भी पहुंच चुकी है। शपथ ग्रहण समारोह स्थल परेड ग्राउंड और उसके आसपास जिला प्रशासन, पुलिस और खुफिया विभाग ने देर रात तक सघन तलाशी अभियान चालाया। शपथ ग्रहण समारोह स्थल परेड ग्राउंड के आसपास पानी की टंकियों और ऊंची इमारतों पर भी खुफिया विभाग और पुलिस के जवान तैनात कर दिए गए हैं।


सीएम के शपथ ग्रहण में जिला प्रशासन के अधिकारियों सूत्रों से जो संकेत मिल रहे हैं, उसके अनुसार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ताजपोशी में संत भी उन्हें आशीर्वाद देने के लिए शामिल होंगे। संतो के लिए वर्ष 2017 के शपथ ग्रहण समारोह की तरह अलग से मंच बनाया जा रहा है। इसके अलावा विधायकों के लिए भी देर रात तक अलग मंच बनाने के लिए जिला प्रशासन और पूरे तंत्र की टीम कार्य में जुटी हुई है।

ADVERTISEMENTS