कल उत्तराखंड आएंगे सचिन पायलट, हल्द्वानी में करेंगे जनसभा को संबोधित

ADVERTISEMENTS
ख़बर शेयर करें



उत्तराखंड की पांचो लोकसभा सीटों पर 19 अप्रैल को मतदान होना है। कुछ ही घंटों बाद उत्तराखंड में प्रचार का शोर थम जाएगा। प्रचार-प्रसार अपने अंतिम दौर में चल रहा है। इसी बीच कल राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट उत्तराखंड आएंगे और नैनीताल लोकसभा सीट पर हल्द्वानी में जनसभा करेंगे।

ADVERTISEMENTS

कल उत्तराखंड आएंगे सचिन पायलट
लोकसभा चुनाव अपने चरम पर है और उत्तराखंड की पांचो लोकसभा सीटों पर 19 अप्रैल को मतदान होना है। ऐसे में अब प्रचार प्रसार का भी अंतिम दौर चल रहा है। कांग्रेस पार्टी की की जाए कांग्रेस पार्टी की तरफ से अभी तक केंद्रीय नेतृत्व में प्रियंका गांधी ही उत्तराखंड के दौरे पर आई। तो वहीं अब राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री और कांग्रेस के स्टार प्रचारक सचिन पायलट प्रचार को अंतिम रूप देने के लिए कल उत्तराखंड पहुंच रहे हैं।

हल्द्वानी में करेंगे जनसभा को संबोधित
सचिन पायलट कल नैनीताल लोकसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी प्रकाश जोशी के समर्थन में हल्द्वानी के रामलीला मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। कांग्रेस के प्रदेश संगठन उपाध्यक्ष मथुरा दत्त जोशी ने बताया कि सचिन पायलट के दौरे को लेकर तमाम तैयारियां चल रही है। मथुरा दत्त जोशी ने कहा कि सचिन पायलट के दौरे से उत्तराखंड में कांग्रेस को मजबूती मिलेगी

ADVERTISEMENTS