कल होगी धामी कैबिनेट की अहम बैठक, UCC के क्रियान्वयन और बजट को लेकर होगी चर्चा

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें



धामी कैबिनेट बैठक 14 फरवरी 2024 को राज्य सचिवालय के विश्वकर्मा भवन में स्थित वीर चन्द्रसिंह गढ़वाली ’सभागार’ (पंचम तल) देहरादून में होगी| इस बैठक को बेहद ही अहम माना जा रहा है।

-->


मंगलवार को धामी कैबिनेट की अहम बैठक होने जा रही है। बैठक दोपहर एक बजे से राज्य सचिवालय के विश्वकर्मा भवन में स्थित वीर चन्द्रसिंह गढ़वाली ’सभागार’ (पंचम तल),देहरादून में होगी| इस बैठक को यूसीसी के क्रियान्वयन को लेकर बेहद ही अहम माना जा रहा है।

बजट को लेकर होगी चर्चा
प्रदेश में जल्द ही बजट सत्र का आयोजन किया जा सकता है। लोकसभा चुनावों को लेकर मार्च में आचार संहिता लागू की जा सकती है। माना जा रहा है कि सरकार फरवरी अंतिम तक बजट सत्र बुला सकती है। जिसके बाद बताया जा रहा है कि मंगलवार को होने वाली कैबिनेट की बैठक में बजट को लेकर चर्चा हो सकती है। इसके साथ ही बजट सत्र की तारीख का ऐलान भी जल्द ही हो सकता है