Aaj Ka Mausam 31 July: दिल्ली-UP समेत 21 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, कई इलाकों में बाढ़ का खतरा

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

देशभर में मानसून सक्रिय है. IMD ने 21 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. दिल्ली-NCR, यूपी, बिहार और उत्तराखंड समेत कई राज्यों में मौसम बिगड़ने के आसार हैं. वहीं, कई इलाकों में बाढ़ और जलभराव का खतरा भी बढ़ गया है.

Versha Singh वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. आप वर्षा सिंह से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (Twitter), Facebook और LinkedIn पर भी जुड़ सकते हैं. शिकायत और सुझाव के लिए वर्षा स‍िंह से [email protected] पर संपर्क क‍िया जा सकता है. Read More

देशभर में मानसून एक बार फिर अपना असर दिखा रहा है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने शुक्रवार, 31 जुलाई को देश के 21 राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. कई राज्यों में गरज-चमक, तेज हवाओं और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है. मौसम विभाग ने उत्तर भारत, पूर्वोत्तर और मध्य भारत के कई हिस्सों में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है, क्योंकि लगातार हो रही बारिश से जलभराव और बाढ़ जैसी परिस्थितियां बनने की आशंका है.

ADVERTISEMENTS

इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, गुजरात, महाराष्ट्र, ओडिशा, कर्नाटक और केरल सहित कई राज्यों में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है. कुछ इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं.

दिल्ली में कैसा रहेगा आज का मौसम

दिल्ली में मानसून का असर अगले कुछ दिनों तक जारी रहेगा. IMD के अनुसार, 31 जुलाई को गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. इस दौरान कुछ इलाकों में तेज हवाएं चलने और बिजली चमकने की भी संभावना है.

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 1 अगस्त को दिल्ली का अधिकतम तापमान करीब 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है. हवा में नमी का स्तर 75 से 95 प्रतिशत के बीच रहेगा. पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है.

—विज्ञापन—

यूपी के कई जिलों में तेज बारिश और आंधी की संभावना

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, उत्तर प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक मानसून सक्रिय रहेगा. 31 जुलाई को पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना है. इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जबकि कई इलाकों में आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना है.

मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और खुले स्थानों या पेड़ों के नीचे खड़े न होने की सलाह दी है. वहीं, 3 अगस्त से 5 अगस्त के बीच पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. लगातार बारिश को देखते हुए निचले इलाकों में जलभराव और स्थानीय स्तर पर जनजीवन प्रभावित होने की आशंका भी है.

—विज्ञापन—

बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, बिहार में 31 जुलाई से 5 अगस्त तक मानसून पूरी तरह सक्रिय रहेगा. इस दौरान राज्य के अधिकांश जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है. कई क्षेत्रों में तेज हवाएं चलने और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका भी है. मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि इस दौरान राज्य के कई इलाकों में भारी बारिश हो सकती है. लगातार बारिश के चलते निचले क्षेत्रों में जलभराव की संभावना है.

—विज्ञापन—

गुजरात के कई जिलों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी

IMD के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक, गुजरात में 31 जुलाई से 2 अगस्त के बीच कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. खराब मौसम को देखते हुए राज्य प्रशासन को हाई अलर्ट पर रखा गया है और सभी संबंधित विभागों को किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं. लगातार बारिश की आशंका को देखते हुए राज्य सरकार ने संवेदनशील जिलों में अधिकारियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं. साथ ही, 24 घंटे चलने वाले कंट्रोल रूम भी बनाए गए हैं.

मौसम विभाग के अलर्ट के बाद सूरत, वडोदरा, अहमदाबाद, भावनगर, भरूच, आणंद, नर्मदा, तापी, डांग, छोटा उदेपुर, पंचमहल, दाहोद और महीसागर समेत कई जिलों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है. प्रशासन ने निचले इलाकों में रहने वाले लोगों से सावधानी बरतने, अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है.

—विज्ञापन—

राजस्थान में भारी बारिश के आसार, IMD ने जारी किया अलर्ट

दक्षिण-पश्चिम मानसून की सक्रियता के चलते राजस्थान में बारिश का सिलसिला लगातार जारी है. IMD ने राज्य के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है. मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, पूर्वी राजस्थान के जयपुर, भरतपुर, अजमेर और उदयपुर संभाग में अगले कुछ दिनों तक मानसून का प्रभाव बना रहेगा. इन क्षेत्रों में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ इलाकों में तेज बारिश होने की भी संभावना है. वहीं, पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर संभाग के दक्षिणी क्षेत्रों में 31 जुलाई से 2 अगस्त के बीच कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश दर्ज की जा सकती है.

उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, भूस्खलन का बढ़ा खतरा

IMD के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, उत्तराखंड में 31 जुलाई से 5 अगस्त तक मानसून पूरी तरह सक्रिय रहने की संभावना है. इस दौरान राज्य के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश होने का अनुमान है. कई क्षेत्रों में तेज हवाएं चलने और आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका है. मौसम विभाग ने पूरे राज्य के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. लगातार बारिश के चलते पर्वतीय इलाकों में भूस्खलन, चट्टानें खिसकने और निचले क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति पैदा हो सकती है.

—विज्ञापन—

असम में भारी बारिश की चेतावनी

असम में कई इलाकों में बाढ़ का पानी धीरे-धीरे घट रहा है, लेकिन स्थिति अभी भी पूरी तरह सामान्य नहीं हुई है. अधिकारियों के अनुसार, राज्य में बाढ़ और उससे जुड़ी घटनाओं में अब तक 78 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि तीन लाख से अधिक लोग अब भी इस आपदा से प्रभावित हैं.

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अगले तीन दिनों के लिए असम, अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड के कुछ हिस्सों में गरज-चमक, तेज हवाओं और भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग का कहना है कि खराब मौसम के कारण सीमावर्ती जिलों में हालात और चुनौतीपूर्ण हो सकते हैं. IMD के पूर्वानुमान के मुताबिक 31 जुलाई और 1 अगस्त को असम के तिनसुकिया, धेमाजी और लखीमपुर जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है.

—विज्ञापन—

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी

IMD ने हिमाचल प्रदेश में आने वाले कुछ दिनों तक मौसम खराब बना रह सकता है. 31 जुलाई से 5 अगस्त के बीच पूरे राज्य में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है. इस दौरान कई क्षेत्रों में आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका है. मौसम विभाग के अनुसार, बारिश के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं.

ADVERTISEMENTS