सावन का दूसरा सोमवार आज, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए बाबा केदार के दर्शन, देखें तस्वीरें

ADVERTISEMENTS
ख़बर शेयर करें

सावन का दूसरा सोमवार आज, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए बाबा केदार के दर्शन, देखें तस्वीरें

आज सावन का दूसरा सोमवार है. भगवान शिव के 11 वें ज्योर्तिलिंग बाबा केदारनाथ के दर पर सुबह से ही बाबा के भक्तों की भीड़ देखने को मिली. इस दौरान श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिला.

kedarnath dham

श्रद्धालुओं ने भगवान केदारनाथ का जलाभिषेक और दुग्धाभिषेक किया. इस दौरान श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिला. श्रद्धालुओं ने भगवान केदारनाथ का जलाभिषेक और दुग्धाभिषेक किया.

kedarnath dham

बीकेटीसी के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने बताया कि बदरीनाथ और केदारनाथ धाम में अभी तक साढ़े उन्नीस लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने दर्शन किये है. जिनमें से पौने ग्यारह लाख तीर्थयात्री केदारनाथ धाम दर्शन के लिए पहुंचे है.

kedarnath dham

वहीं बरसात के बावजूद तीर्थयात्रियों के पहुंचने का क्रम जारी है. बीकेटीसी के अध्यक्ष ने तीर्थयात्रियों से अपील की है कि यात्रा के दौरान मौसम की स्थिति तथा मौसम के पूर्वानुमान का भी ध्यान रखे.

kedarnath dham

बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि बरसात के बावजूद बदरीनाथ धाम में भी श्रद्धालुओं के पहुंचने का क्रम जारी है. सोमवार को बदरीनाथ स्थित पौराणिक आदि केदारेश्वर मंदिर में बड़ी तीर्थयात्री दर्शन करने पहुंचे.

kedarnath dham

बदरीनाथ धाम में आदि केदारेश्वर मंदिर के पास श्रावण के दूसरे सोमवार के अवसर पर आज मंदिर समिति अधिकारियों-कर्मचारियों की ओर से 500 से अधिक तीर्थयात्रियों को प्रसाद स्वरूप बालभोग का विवरण किया गया.

kedarnath dham

ADVERTISEMENTS