दिल का दौरा नहीं Tiku Talsania को आया था ब्रेन स्ट्रोक, जानें अब कैसी हैं एक्टर की तबीयत

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

tiku-talsania-brain-stroke health update

दिग्गज एक्टर टीकू तलसानिया (Tiku Talsania) को बीते दिन यानी 10 जनवरी को ब्रेन स्ट्रोक (Brain Stroke) हुआ। पहले अभिनेता को दिल का दौरा पड़ने की खबर सामने आ रही थी। हालांकि थोड़े टाइम बाद उनकी पत्नी दीप्ति तलसानिया ने इसको लेकर क्लैरिफिकेशन दिया। बता दें कि 70 साल के महशूर एक्टर का मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

ADVERTISEMENTS

खबरों की माने तो एक्टर की पत्नी दीप्ति तलसानिया ने बताया कि, “उन्हें हार्ट अटैक नहीं, बल्कि ब्रेन स्ट्रोक हुआ था। वह एक फिल्म स्क्रीनिंग देखने गए थे और रात 8 बजे के आसपास उनकी तबीयत खराब होने लगी। उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया।” बता दें कि एक्टर की हालत काफी गंभीर है।

टीकू तलसानिया को आया था ब्रेन स्ट्रोक (Tiku Talsania Brain Stroke)

बता दें कि टीकू तलसानिया को एक्ट्रेस रश्मि देसाई की गुजराती फिल्म ‘मॉम तने नई समझय’ की स्क्रीनिंग के दौरान ब्रेन स्ट्रोक हुआ। जिसके बाद तुरंत ही उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

ऐसे में अब एकट्रेस ने अभिनेता का हेल्थ अपडेट साझा किया है। उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि वो उनसे स्क्रीनिंग के समय मिली थी। लेकिन बाद में उन्होंने एक व्यक्ति को बताया कि उनकी तबीयत ठीक नहीं है। उन्हें दर्द हो रहा है। जिसके बाद उन्हें तुरंत ही अस्पताल ले जाया गया।

अब कैसी है टीकू तलसानिया की तबीयत? (Tiku Talsania Health Update)

एक्ट्रेस ने बताया कि वो फिलहाल ठीक थे। साथ ही वो खुश है कि लोग उनके ठीक होने की कामना कर रहे हैं। लेकिन फिलहाल एक्ट्रेस ने उनके परिवार से बात नहीं की है। लेकिन ये भरोसा जताया कि वो अच्छा महसूस कर रहे हैं

ADVERTISEMENTS