Threatend relaince यहाँ इस परिवार एवं उनके हॉस्पिटल को बम से उडाने की मिली धमकी

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

mumbai news एसकेटी डॉटकॉम

-->

देश ही नहीं बल्कि दुनिया के सबसे अमीर लोगों में से एक अंबानी परिवार और उनके हॉस्पिटल को अज्ञात व्यक्ति द्वारा बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पूरे मुंबई में सनसनी फैल गई लैंडलाइन पर आए एक फोन पर अज्ञात ने कहा कि वह अंबानी परिवार को तो नुकसान पहुंचेगा ही साथ ही वह हॉस्पिटल को भी बम से उड़ा देंगा.

मुंबई के सर एच. एन. रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. इतना ही नहीं जिस अज्ञात व्यक्ति ने लैंडलाइन पर कॉल करके धमकी दी, उसने अंबानी परिवार के लोगों के नाम भी लिया और उन्हें भी नुकसान पहुंचाने को लेकर धमकाया.

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के सर एच. एन. रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. दोपहर 12 बजकर 57 मिनट पर अस्पताल के लैंडलाइन पर एक कॉल आया, जिस पर एक अज्ञात व्यक्ति ने अस्पताल को बम से उड़ाने की धमकी दी.

इतना ही नहीं धमकाने वाले व्यक्ति ने मुकेश अंबानी परिवार के कुछ लोगों का नाम लेकर, उन्हें भी नुकसान पहुंचाने के लिए धमकाया.

इस घटना को लेकर डी. बी. मार्ग पुलिस स्टेशन ने आपराधिक मामला दर्ज किया है. मामला अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ दर्ज किया गया है. मुंबई पुलिस इस मामले में आगे की तफ्तीश और कार्रवाई कर रही है.

इससे पहले भी मुंबई के दहीसर से एक आदमी को गिरफ्तार किया गया था. उसने भी मुंबई के एच. एन. रिलायंस अस्पताल के हेल्पलाइन नंबर पर धमकीभरा कॉल किया था, वहीं अंबानी परिवार को नुकसान पहुंचाने के लिए धमकाया था.