छात्र संघ चुनाव जीतकर सबको चौका देने वाली इस युवती ने ग्राम प्रधान बनकर रचा इतिहास

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी। जन सेवा का जज्बा लेकर चुनाव मैदान में कूदी छात्र नेत्री ने ग्राम प्रधान का चुनाव जीतकर साबित कर दिया कि लड़कियां भी लड़कों से कम नहीं है। शानदार तरीके से चुनाव जीतने पर आज उनकी पूरे क्षेत्र में वाह-वाही हो रही है।
एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी की पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष रश्मि लमगड़िया ने ग्राम पंचायत सूनी से ग्राम प्रधान का चुनाव जीतकर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। रश्मि लमगड़िया ने अपने समर्पण, मेहनत और जनसेवा की सोच के बल पर ग्रामवासियों का विश्वास जीता।
रश्मि लमगड़िया का कहना है कि वह गांव के विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और महिला सशक्तिकरण के लिए पूरी निष्ठा और ईमानदारी से काम करेंगी। उन्होंने ग्रामवासियों के समर्थन और विश्वास के लिए उनका आभार व्यक्त किया।

ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS