कांग्रेस के इस वरिष्ठ नेता ने की बगावत,सोनिया गांधी को भेजा इस्तीफा, जल्द थामेंगे इस पार्टी का दामन

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आरपीएन सिंह ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है. उनके भाजपा में जाने की खबरें तेजी पर है. जानकारी मिली है कि आरपीएन ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को अपना इस्तीफा भेजा है. अपना इस्तीफा टि्वटर पर पोस्ट करते हुए आरपीएन सिंह ने लिखा है कि आज, जब पूरा राष्ट्र गणतन्त्र दिवस का उत्सव मना रहा है, मैं अपने राजनैतिक जीवन में नया अध्याय आरंभ कर रहा हूं.

ADVERTISEMENTS


उन्होंने सोनिया गांधी को संबोधित करते हुए अपने इस्तीफे में लिखा है कि मैं कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से तुरंत इस्तीफा देता हूं. देश, लोग और पार्टी की सेवा करने की मौका देने के लिए शुक्रिया.’इससे पहले उन्होंने अपने टि्वटर बायो से कांग्रेस का नाम हटा दिया था. पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह झारखंड कांग्रेस प्रभारी थे. अब उनका टि्वटर बायो ‘My motto India, First, Always’ है. आरपीएन सिंह 1996 से 2009 के बीच उत्तर प्रदेश के पडरौना निर्वाचन क्षेत्र से विधायक भी रहे हैं. पूर्वी यूपी के कुशीनगर के रहने वाले सिंह और एक बार लोकसभा सांसद भी रहे हैं.
सिंह का इस्तीफा उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के लिए बड़ा झटका हो सकता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह भाजपा में शामिल होकर उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ सकते हैं.

ADVERTISEMENTS