बड़ी खबर-फ्लाईओवर से इस शख्स ने उड़ाए नोट,

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
ख़बर शेयर करें



बेंगलुरु में आसमान से नोटों की बारिश का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, केआर मार्केट फ्लाईओवर पर मौजूद एक शख्स ने ऊपर से 10-10 रुपये के नोट अचानक नीचे फेंकने लगा। घटना मंगलवार की बताई जा रही है। नोटों की बारिश का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल है।

ADVERTISEMENTS


फ्लाईओवर से नोटों की बारिश करने वाले शख्स की फिलहाल पहचान नहीं हो पाई है। अज्ञात व्यक्ति ने इन नोटों को केआर मार्केट सिग्नल के पास फ्लाईओवर से अचानक नीचे फेंकना शुरू किया। नोट गिरते देख कुछ लोग इसे लूटने लगे। इस दौरान सड़क पर ट्रैफिक जाम हो गया। उधर, जब तक पुलिसकर्मी फ्लाईओवर के ऊपर चढ़ते, तब तक नोट फेंकने वाला शख्स फ्लाईओवर से भाग निकला।


शुरुआती जांच में पता चला है कि इस शख्स ने 10 रुपये के नोट हवा में उड़ाए। घटना के समय वहां मौजूद लोगों ने बताया कि उसने करीब 3 हजार रुपये के नोट फेंके। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को बताया कि शख्स ने बताया कि उसने ऐसा किसी फिल्म की शूटिंग के लिए किया है। वहीं, पुलिस ने मामले पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS