उत्तराखंड के इन सीमाओं १०,५०० फीट ऊचाई पर भी लहराया तिरंगा #repblicday#uttrakhnd

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

पिथौरागढ़ एसकेटी डॉट कॉम

ADVERTISEMENTS

उत्तराखंड जो कि दो तरफ से अंतरराष्ट्रीय सीमा से घिरा हुआ है में गणतंत्र दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया. उत्तराखंड के डीडीहाट और व्यास घाटी में एसएसबी और आइटीबीपी ने झंडा फहराया और भारत माता की जय के नारे लगाए इस दौरान जवानों को देशभक्त के लिए हमेशा सतर्क रहने को कहा गया में चीन और नेपाल सीमा पर भी जवानों ने गणतंत्र दिवस समारोह धूम धाम से मनाया। जवानों ने तिरंगा फहराया और भारत माता की जय के नारे लगाए। इस दौरान 11वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल डीडीहाट के अधिकारियों और कार्मिकों ने तिरंगा फहराया। वहीं, कमांडेंट ने वाहिनी के सभी अधिकारियों व कार्मिकों और उनके परिजनों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। साथ ही महानिदेशक एसएसबी का शुभ संदेश सभी अधिकारियों एवं कार्मिकों को पढ़कर सुनाया।

इसके अलावा व्यास घाटी में 11वीं वाहिनी की उच्च हिमालयी सीमा चौकियों में जहां पर वर्तमान समय में बर्फ जमी है, वहां भी समवाय प्रभारियों द्वारा गणतंत्र दिवस हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया । भारत-नेपाल सीमा पर उपस्थिति नेपाल एपीएफ के साथ उपहार व मिठाईयों का आदान प्रदान भी किया गया।

अवसर पर कमाडेंट 11वीं वाहिनी महेन्द्र प्रताप ने कहा कि आप बल के आदर्श वाक्य हैं। वाहिनी व बल के गौरवशाली परंपराओं को अक्षुण्ण बनाए रखें और एक सबल, सशक्त समृद्ध राष्ट्र के सपने को साकार करें।
गुंजी में 10500 फीट की ऊंचाई पर 7 वीं वाहिनी आईटीबीपी के इंचार्ज डीसी तपस नियोगी ने भारत माता के जयकारों के साथ तिरंगा फहराया। वहीं, ग्रामीणों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी और एक दूसरे को मिष्ठान वितरण किया। वहीं, सुरक्षा बलों और ग्रामीणों के बीच मैत्री बॉलीबाल का आयोजन किया गया

ADVERTISEMENTS