टंचिंग ग्राउंड में कूड़ा निस्तारण को एनटीपीसी और नगरायुक्त,एवम निगम अधिकारियों ने किया निरीक्षण

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

हलद्वानी skt. com

ADVERTISEMENTS

टंचिंग ग्राउंड में कूड़ा निस्तारण एनटीपीसी और निगम अधिकारियों ने मामले में रुचि लेकर इसको गति देनी शुरू कर दी है। एनटीपीसी के अधिकारियों के साथ नगर आयुक्त और नगर निगम के अधिकारियों द्वारा कूड़ा निस्तारण के संबंध में बैठक की गई तथा ट्रंचिंग ग्राउंड का संयुक्त निरीक्षण किया गया।

एनटीपीसी के अधिकारियों ने अपनी आवश्यकताओं को स्पष्ट किया तथा नगर निगम को आवश्यकता के अनुरूप कार्य करने हेतु कहा गया। वर्तमान में नगर निगम व एनटीपीसी के मध्य अनुबंध की कार्रवाई गतिमान है।

बैठक एवं भ्रमण में नगर आयुक्त परितोष वर्मा, एनटीपीसी के अधिकारी राजीव भाटिया तथा हिमांशु फ्लोरिया एवं नगर निगम के सहायक अभियंता नवीन नौटियाल व लेखा अधिकारी गणेश भट्ट शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS