वृंदावन के प्रसिद्ध कथावाचक की 50 लाख की लग्जरी कार ले गया उत्तराखंड का यह व्यक्ति,
ADVERTISEMENTS

वृंदावन (मथुरा)। कथावाचक देवकी नंदन महाराज के भाई और शांति सेवा धाम के प्रबंधक ने उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर के रहने वाले परिचित पर कार न लौटाने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है।
प्रबंधक विजय कुमार ने पुलिस को बताया, ऊधम सिंह नगर के रहने वाले साहिल सिंह उनके परिचित हैं। उन्होंने परिवार के साथ यात्रा पर जाने के लिए उनकी एमजी ग्लास्टर कार 15 दिन के लिए मांगी थी। 24 अप्रैल को साहिल का चालक सत्यम आया और वृंदावन से कार ले गया। कार वापस मांगने ‘पर पहले अगले सप्ताह भेजने का आश्वासन दिया गया। कई बार संपर्क करने के बावजूद लगातार टालमटोल की जा रही है। आशंका है कि कार का किसी गलत कार्य में इस्तेमाल हो सकता है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें



बिग न्यूज़-रात उत्तराखंड में भूकम्प के झटके, लोग घरों से बाहर निकले