कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के राजस्थान पहुंचने से पहले सीएम गहलोत ने दिया ऐसा बयान

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
ख़बर शेयर करें

राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा की राजस्थान में पहुंचने से पहले राजस्थान में भूचाल आने वाला है मध्य प्रदेश से राजस्थान में प्रवेश करने के साथ ही कांग्रेस के युवा नेता सचिन पायलट जब राहुल गांधी के साथ दिखे तो अशोक गहलोत जो कि मुख्यमंत्री हैं उन्होंने एक बड़ा बयान देकर पायलट को गद्दार बता दिया. उन्होंने कहा कि ऐसा पहली बार हुआ होगा जब किसी भी प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष अपनी ही सरकार को गिराने के लिए षड्यंत्र रच रहा हो.

ADVERTISEMENTS

सचिन पायलट को मुख्यमंत्री बनने देना उनके बस में नहीं है उनके साथ कोई विधायकों का समर्थन नहीं है 10 विधायक भी उनके साथ खड़े नहीं है आलाकमान इस संबंध में निर्णय कब लेता है कि राजस्थान में यात्रा पहुंचने से पहले कोई बदलाव होगा या यह धींगा मस्ती पूरे 5 साल चलती रहेगी

राजस्थान कांग्रेस की सियासत को लेकर आने वाले समय में एक बार फिर से भूचाल आने के संकेत मिल रहे हैं. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Rajasthan CM Ashok Gehlot) ने पूर्व ​उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट (Sachin Pilot) पर सीधा और तीखा हमला बोलते हुए कहा है कि पायलट गद्दार हैं, उनका मुख्यमंत्री बनना किसी सूरत पर स्वीकार नहीं है.

गहलोत ने सीधा आरोप लगाते हुए कहा कि पायलट बीजेपी के साथ मिलकर षड्यंत्र कर रहे थे. इतिहास में ऐसा कभी नहीं हुआ कि किसी प्रदेशाध्यक्ष ने अपनी ही सरकार को गिराने के लिए षड्यंत्र रचा हो. वहीं, अशोक गहलोत के बयान पर सचिन पायलट ने एनडीटीवी से कहा है कि, झूठ बोलने की कोई जरूरत नहीं है.


सीएम गहलोत ने कहा कि “जिस आदमी के पास 10 विधायक नहीं हैं, जिसने ​​बगावत की हो, जिसे गद्दार नाम दिया गया है, उसे कैसे लोग स्वीकार कर सकते हैं”. एनडीटीवी को दिए इंटरव्यू में सीएम गहलोत ने कहा कि इसके बावजूद भी मैनें पायलट के साथ कोई भेदभाव नहीं किया.

ADVERTISEMENTS