मोदी के जन्म दिन पर यूथ कांग्रेस का बड़ा सवाल -50 लाख नौकरियों भर दो , मेरी डिग्री का क्या पोस्टर की लॉन्चिंग
हलद्वानी skt. com
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर युवा कांग्रेस ने “मेरी डिग्री कहाँ है?” पोस्टर लॉन्च कर केंद्र सरकार पर बेरोजगारी को लेकर निशाना साधा।
हल्द्वानी में पत्रकार वार्ता के दौरान युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष विशाल भोजक ने सरकार पर युवाओं को रोजगार देने के वादे को पूरा नहीं करने का आरोप लगाया।
युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह भोजक ने कहा कि आज देश का युवा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को “बेरोजगारी दिवस” के रूप में मना रहा है। युवा कांग्रेस की ओर से “मेरी डिग्री का क्या ?” अभियान के तहत पोस्टर लॉन्च किया गया। वही छात्रों की गूँज की महानगर को-और्डिनेटर राधा आर्या ने दावा किया कि देश में सरकारी विभागों में करीब 50 लाख पद खाली हैं और सरकार से इन पदों को भरने की मांग की।
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दो करोड़ रोजगार के पुराने दावे का जिक्र करते हुए कहा कि युवाओं को रोजगार देने का वादा अब तक पूरा नहीं हुआ।और तो और जों स्टेट गवर्नमेंट के पास 60 हज़ार खाली सरकारी पद पड़े हैं ।
कम से कम उन 60 हज़ार पदों मे नियुक्तियां कर प्रदेश के 60 हज़ार युवाओं को तो फायदा पहुंचाया जा सकता हैं!मगर नहीं भाजपा सरकार के एजेंडे मे ही शिक्षा स्वास्थ और रोजगार नहीं हैं!
विशाल सिंह भोजक ने कहा कि सरकार नए रोजगार देने में सक्षम नहीं है तो कम से कम खाली पड़े सरकारी पदों को ही भर दिया जाए, ताकि बेरोजगार युवाओं को रोजगार मिल सके।युवा कांग्रेस का यह अभियान अब रोजगार के मुद्दे पर सरकार को घेरने की रणनीति का हिस्सा है। ऐसे में “मेरी डिग्री कहाँ है?” पोस्टर के जरिए युवाओं के रोजगार का मुद्दा एक बार फिर सियासी बहस के केंद्र में आ गया है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें



काठगोदाम टू कैंचीधाम का सफर अब रोपवे से होगा तय