हनुमान मंदिर में 36 घंटे से परिक्रमा कर रहा है ये कुत्ता! Video देख लोग हुए हैरान, फिर AI ने खोला बड़ा राज
Hanuman Temple Incident: कुत्ते के एक वीडियो ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी. वीडियो में एक कुत्ता हनुमान प्रतिमा के चारों ओर लगातार घूमता नजर आता है. दावा किया गया कि यह सिलसिला करीब 36 घंटे तक चला, बीच-बीच में कुत्ता थोड़ा रुकता और फिर दोबारा चक्कर लगाने लगता था. इस दृश्य को देखकर बड़ी संख्या में लोग वहां इकट्ठा हो गए.
लोगों ने इसे चमत्कार क्यों मान लिया?
वीडियो के साथ लिखा गया कैप्शन था कि उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के नगीना इलाके में कुत्ता 36 घंटे से हनुमान जी की प्रतिमा की परिक्रमा कर रहा है और इसे चमत्कार बताया जा रहा है. भारत में आस्था से जुड़े ऐसे दृश्य तेजी से लोगों को आकर्षित करते हैं. जैसे ही वीडियो वायरल हुआ, कई श्रद्धालु इसे दैवी संकेत मानने लगे और मौके पर भीड़ जमा हो गई. वीडियो वायरल होते ही कमेंट सेक्शन दो हिस्सों में बंट गया. कुछ लोगों ने इसे धार्मिक नजरिए से देखा, जबकि ज्यादातर यूजर्स ने चिंता जताई. कई लोगों ने लिखा कि कुत्ता किसी बीमारी से पीड़ित हो सकता है. कुछ ने तो यहां तक कहा कि यह रेबीज या किसी न्यूरोलॉजिकल समस्या का मामला हो सकता है.
video- https://youtube.com/shorts/G11Rgeif1hg?si=9iChp5WA7Z2ybrHr
क्या लोगों ने मदद की बजाय सिर्फ तमाशा देखा?
कमेंट्स में कई यूजर्स ने गुस्सा जाहिर किया कि लोग वीडियो बनाने और देखने में व्यस्त हैं, लेकिन कुत्ते की मदद के लिए कोई कदम नहीं उठा रहा. कुछ लोगों ने एनिमल वेलफेयर ग्रुप्स को टैग करते हुए कहा कि अगर कुत्ता इतने घंटे से ऐसा कर रहा है, तो उसे तुरंत डॉक्टर को दिखाना चाहिए.
AI Grok ने इस व्यवहार को कैसे समझाया?
जब अटकलें तेज हुईं, तब AI सिस्टम Grok ने इस मामले पर मेडिकल नजरिया रखा. Grok के मुताबिक, कुत्तों में बार-बार घूमने या एक ही तरह की हरकत दोहराने का संबंध Canine Cognitive Dysfunction Syndrome से हो सकता है. इसे आम भाषा में डॉग डिमेंशिया भी कहा जाता है, जो उम्रदराज कुत्तों में अल्जाइमर जैसी दिमागी समस्याओं से जुड़ा होता है. Grok ने यह भी बताया कि इस तरह का व्यवहार वेस्टिबुलर डिजीज, तेज दर्द या रेबीज जैसी न्यूरोलॉजिकल समस्याओं की वजह से भी हो सकता है. AI ने साफ कहा कि बिना वेटरनरी जांच के किसी नतीजे पर पहुंचना गलत होगा और ऑनलाइन बहस के बजाय प्रोफेशनल मदद जरूरी है.
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें



नारायण मनराल के आगे नही चली विरोधियों की निर्विरोध बने पनियाली के उप प्रधान
खनन एवं वन विभाग की जुगलबंदी से अस्तित्व में आएगा संजीवनी वन