चारधाम यात्रा के बीच गायब हुए महाराज, विपक्ष ने दे डाली ये सलाह

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

प्रदेश में इन दिनों चारधाम यात्रा चल रही है। जिसमें अलग-अलग राज्यों के अलावा विदेश से भी तीर्थयात्री चार धाम के दर्शन के लिए आते हैं। बावजूद इसके सूबे के पर्यटन मंत्री प्रदेश में ना होकर छत्तीसगढ़ में प्रवचन देते हुए नजर आ रहे हैं। जिस पर विपक्ष लगातार हमलावर हैं।

ADVERTISEMENTS


उत्तराखंड के पर्यटन व धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज प्रदेश में चल रही चार धाम यात्रा से कोई सरोकार नहीं है। यही वजह है कि महाराज कई दिनों से प्रदेश से बाहर बताए जा रहे हैं। पर्यटन मंत्री होने के नाते महाराज ने यात्रा शुरू होने के बाद एक बार भी व्यवस्थाओं का जायजा नहीं लिया है। जिसे लेकर विपक्ष भी महाराज की गैरमौजूदगी को लेकर सवाल उठा रहा है ।


विपक्ष ने दी पद से इस्तीफा देने की सलाह
बता दें पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज इन दिनों छत्तीसगढ़ में कथा में व्यस्त है। जिस पर विपक्ष हमलावर है। कांग्रेस की प्रवक्ता गरिमा मेहर दसौनी ने कहा कि प्रदेश के पर्यटन मंत्री अपने पद के साथ न्याय नहीं कर पा रहे हैं तो ऐसे में पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज को अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। आगे दसौनी कहती है महाराज छत्तीसगढ़ में तो प्रवचन दे रहे हैं। लेकिन प्रदेश में चारधाम यात्रा चल रही है जो कि सबसे बड़ी धार्मिक यात्रा है। उससे महाराज को कोई सरोकार नहीं है।


कैबिनेट मंत्री ने दी नसीहत
पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज के प्रदेश से बाहर होने को लेकर कैबिनेट मंत्री भी थोड़ी बहुत नसीहत देने का काम करते हुए नजर आ रहे हैं। इस मामले में कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि यह बात सच है कि चारधाम यात्रा सिर पर है। सब की सामूहिक जिम्मेदारी है कि चारधाम यात्रा को बेहतर तरीके से संचालन करने के लिए जिम्मेदारी निभाई जाएं। सभी को अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए।

ADVERTISEMENTS