ये दो पूर्व विधायक आज थामेंगे भाजपा का दामन, दो बजे लेंगे सदस्यता

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें


उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव से पहले उत्तराखंड की राजनीति में फेरदबल हो रहा है। नेता पार्टियों को बदल रहे हैं। इसी बीच आज दो पूर्व विधायक भारतीय जनता पार्टी का दामन थामने जा रहे हैं। जिसमें एक कांग्रेस के पूर्व विधायक भी शामिल है।

ADVERTISEMENTS


आज दो पूर्व विधायक आज भाजपा का दामन थामेंगे। धनोल्टी के पूर्व विधयाक महावीर सिंह रांगड़ और भीमताल के पूर्व विधायक दान सिंह भण्डारी आज भाजपा में शामिल होंगे। दोपहर दो बजे दोनों सदस्यता लेंगे।

अब तक कई नेताओं ने थामा बीजेपी का दामन
बता दें कि लोकसभा चुनाव से पहले कई नेता अपनी पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम चुके हैं। इसमें कांग्रेस के कई बड़े नेताओं के नाम भी शामिल हैं। मनीष खंड्डूरी, राजेंंद्र भंडारी, धन सिंह नेगी समेत कई लोगों के नाम शामिल हैं।

ADVERTISEMENTS