अकेले रहने वाले बुजुर्गों की मददगार बनी पुलिस की ये टीम

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
ख़बर शेयर करें

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे पौड़ी में लगातार लोगों की मदद करती नजर आती है। वहीं उन्होनें समस्त थाना प्रभारियों को पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड महोदय द्वारा वरिष्ठ नागरिक की सुरक्षा हेतु निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन करने के निर्देश दिए थे। जिसका पुलिसकर्मियों ने पालन किया और वरिष्ठ नागरिकों के घर जाकर उनसे मुलाकात की।

ADVERTISEMENTS


पौड़ी जनपद की थाना सतपुली पुलिस ने बुजुर्गो के घर जाकर उनसे मुलाकात की और उनको अपना नम्बर दिया है, ताकि वे किसी भी तरह की परेशानी पर पुलिस को तुरन्त बुला सकें। साथ ही पौड़ी पुलिस ने वृद्धजनों का सत्यापन किया और उनसे उनका हाल-चाल जाना।

वृद्धजनों की मसीहा बन रही पुलिस
वहीं पौड़ी पुलिस घर में अकेले रह रहे वृद्धजनों का विशेष ध्यान रख रही है, ताकि उन्हें अकेला समझ कर कोई आपराधिक तत्व कोई वारदात घटित न कर सके। गश्त के दौरान भी पुलिसकर्मी बुजुर्गों का हालचाल लेने के साथ ही उनकी छोटी-छोटी जरूरतों को पूरा करने का भी हर सम्भव मदद कर रही है

ADVERTISEMENTS