सचिवालय की महिला अधिकारी से बदसलूकी करना उपनल कर्मी को पड़ा भारी

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
ख़बर शेयर करें

अब पिटाई के बाद मुकदमा दर्ज , सचिवालय प्रशासन ने शुरू कर दी यह कार्यवाही

ADVERTISEMENTS

देहरादून एसकेटी. com

उत्तराखंड सचिवालय में महिला अधिकारी से अभद्रता और छेड़छाड़ का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी उपनल कर्मचारी की सचिवालय परिसर में पिटाई के बाद अब कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है।

मामला आयुष एवं आयुष शिक्षा विभाग से जुड़ा है। शिकायत के मुताबिक सहकारिता विभाग में सचिव कार्यालय से संबद्ध चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी पंकज सिंह पिछले कई दिनों से एक महिला अनुभाग अधिकारी को परेशान कर रहा था। महिला अधिकारी ने सचिवालय प्रशासन को दी शिकायत में बताया कि आरोपी ने पहले फेसबुक के जरिए संपर्क करने की कोशिश की। परेशान होकर उन्होंने उसे ब्लॉक कर दिया, लेकिन इसके बाद आरोपी ने उनके मोबाइल नंबर पर लगातार कॉल करना शुरू कर दिया। नंबर ब्लॉक करने के बाद भी पीछा नहीं छोड़ा।

शिकायत में आरोप है कि 16 अक्टूबर को आरोपी नशे की हालत में महिला अधिकारी के कार्यालय में पहुंचा। वहां उसने अभद्र भाषा का प्रयोग किया, गाली-गलौज की और घूरकर देख लेने की धमकी दी। विरोध करने पर सहकर्मियों से भी बदतमीजी की। महिला अधिकारी ने बताया कि वह दोपहिया वाहन से सचिवालय आती-जाती हैं और लगातार पीछा किए जाने से उनकी सुरक्षा को खतरा है।

आरोपी की पिटाई, फिर अफरा-तफरी

इसी मामले को लेकर बुधवार को सचिवालय के एटीएम चौक पर हंगामा हो गया। सचिवालय कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों और कर्मचारियों ने आरोपी को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। इससे परिसर में अफरा-तफरी मच गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए सचिवालय प्रशासन ने आरोपी को तत्काल हटाने और उसकी सेवाएं समाप्त करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

इस मामले में शहर कोतवाली पुलिस ने महिला अधिकारी की तहरीर पर आरोपी पंकज सिंह के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 78, 79, 351(2) और 352 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

ADVERTISEMENTS