हल्द्वानी के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता की माता के निधन पर परिवार में मचा कोहराम…… क्षेत्र में शोक की लहर

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी। आज का दिन सहकारिता के क्षेत्र में अपनी ख्याति अर्जित करने वाले हल्द्वानी निवासी परिवार के लिए अत्यंत दुख भरा रहा, उनकी मां के निधन जहां परिवार में कोहराम मच गया, वहीं क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त हो गई। वरिष्ठ कांग्रेस नेता व उत्तराखंड डेयरी फेडरेशन के पूर्व अध्यक्ष संजय किरौला की माता तुलसी देवी उम्र 78 वर्ष का आज अपराह्न 1 बजे आकस्मिक हो गया।
उनके शव यात्रा कल दिनांक 24 जुलाई को प्रातः 9:00 बजे उनके निवास लामाचौड़ से चित्रशिला घाट रानीबाग को प्रस्थान करेगी जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। वह अपने पीछे 4 बेटे 2 बेटियां नाती पोतों सहित भरा पूरा परिवार छोड़कर गई हैं। उनके निधन पर क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं एवं गणमान्य लोगों ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए मृत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है

ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS