Big breaking news- Air India के एक और प्लेन में लगी आग! हांगकांग से आ रहा था विमान

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें
Air India Flight Caught Fire ai-315 after-landing-at-delhi-airport-from-hong-kong

Air India Flight Caught Fire: 22 जुलाई मंगलवार को दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एअर इंडिया के विमान पर आग लग गई। प्लेन के लैंड होते ही विमान ने आग पकड़ ली। एयरपोर्ट अथॉरिटी की तरफ से जारी बयान के मुताबिक ये फ्लाइट हांगकांग से दिल्ली आ रही थी। एअर इंडिया के AI 315 विमान में लैंडिंग के बाद पिछले हिस्से में लगे छोटे इंजन (APU -ऑक्जिलरी पावर यूनिट) में आग लग गई।

ADVERTISEMENTS

Air India Flight Caught Fire

Air India के एक और विमान में लगी आग! Air India Flight Caught Fire

ये घटना तब हुई जब विमान दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड के बाद गेट पर खड़ा था। साथ ही यात्री विमान से उतरना भी शुरू कर चुके थे। बता दें कि इस मामले में सभी यात्री और पायलट सुरक्षित हैं। ऐसे में कोई बड़ा हादसा होने से टल गया।

लैंड होते ही विमान में लगी आग

बताते चलें कि ऑक्जिलरी पावर यूनिट एक छोटा इंजन होता है। ये विमान जब खड़ा होता है तब उसे बिचली सप्लाई और एयर कंडीशनिंग जैसे काम करता है। हालांकि उड़ान के समय ये मुख्य इंजन की तरह काम नहीं करता। लेकिन उड़ान की तैयारी और खड़े रहने के समय ये जरूरी होता है।

एअर इंडिया ने जारी किया बयान

एअर इंडिया ने इस घटना पर बयान जारी कर कहा, “आग लगने विमान को कुछ नुकसान हुआ है। लेकिन यात्री और चालक दल के सदस्य तब तक विमान से उतर गए और सभी सुरक्षित हैं। विमान को आगे की जांच के लिए रोक दिया गया है और नियामक को सूचित कर दिया गया है।”

एअर इंडिया को 9 नोटिस जारी किए गए

ये घटना ऐसे समय पर हुई जब 21 जुलाई 2025 को सिविल एविएशन मंत्रालय ने राज्यसभा में ये बात बताई कि बीते छह महीने में एअर इंडिया को पांच सुरक्षा उल्लंघनों को लेकर टोटल नौ कारण बताओ नोटिस जारी किए गए।

हाल ही में एयर इंडिया का बोइंग 787-8 विमान उड़ान भरने के कुछ ही सेकेंड बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। ये विमान अहमदाबाद से लंदन जा रहा था। जिसमें 260 लोगों ने अपनी जान गवाई थी।

ADVERTISEMENTS